WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_42f_1.MAI' (Errcode: 28 "No space left on device")]SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

देहरादून। आज सुबह-सुबह जाखन में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
देहरादून के जाखन क्षेत्र के एक लॉज में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव दीवान बॉक्स में सड़ी गली अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला की हत्या: ढाई महीने से सड़ रहा था महिला का शव
आज सुबह पुलिस को जाखन क्षेत्र में एक महिला की हत्या की खबर मिली। हैरत की बात यह थी कि महिला का शव करीब दो से ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति जनवरी में उसे छोड़कर अपने घर बंगाल चला गया था। जो अभी तक नहीं लौटा है। बता दें कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें…बड़ी ख़बर: द्वितीय केदार मदमहेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय।
लॉज प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल महिला यहां लॉज में किराये के कमरे में अपने पति के साथ रहती थी। उसका पति जनवरी में उसे छोड़कर बंगाल चला गया था। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube