उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को बद्रीनाथ हाइवे पर तीन धारा के पास यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी।
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के यात्रियों को लेकर एक बस केदारनाथ से हरिद्वार जा रही थी। बस में कुल 31 लोग सवार थे। इसके साथ ही दो बच्चे भी सवार थे।
जानकारी के अनुसार ये बस कोड़ियाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा।
हादसा। नदी में गिरी बस, 12 लोगों की मौत
बस में सवार अधिकतर यात्रियों को निजी वाहनों से ऋषिकेश लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में 12 व्यक्ति सामान्य रूप से घायल हैं। सभी को घटनास्थल पर ही उपचार दिया गया।
हादसे की वजहों का स्पष्ट कारण नहीं पता चल पाया है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube