टिहरी। टिहरी के घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। आपको बता दें कि यहां एक यूटिलिटी के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस वाहन में 8 लोग सवार थे।
दोपहर पौखार के पास एक यूटिलिटी खाई में गिरने में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को पिलखी अस्पताल लाया गया है। वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं।
टिहरी जनपद के पोखर, घनसाली में वाहन के खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 9, 2022
गजकेसरी के साथ आज महालक्ष्मी योग, जानिए क्यों खास है गंगा दशहरा पर्व
पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय तेज रफ्तार और थोड़ी सी भी असावधानी जान पर भारी पड़ती है। यमुनोत्री हाईवे पर अब तक हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की असावधानियां भी उजागर हुई। पहाड़ पर वाहन चालक की जरा सी चूक यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube