टिहरी। गंगोत्री राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। एक बोलेरो वाहन खाई में गिरने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन के खाई में गिरते ही आग लग गई। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
बता दें कि, NH-94 चंबा धरासू मोटरमार्ग पर कमाद के पास बोलेरो गाड़ी कोटीगाड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटीगाड़ में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।
मंकीपॉक्स क्या है? कैसे फैलता है? वैक्सीन है या नहीं?
NH94 चंबा-धरासू सड़क मार्ग पर वाहन दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के 6 लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य हेतु निर्देशित किया गया है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 25, 2022
वहीं, घटना पर शोक जताते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है उन्होंने लिखा है कि NH94 चंबा-धरासू सड़क मार्ग पर वाहन दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के 6 लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य हेतु निर्देशित किया गया है।
हादसा: खाई में गिरी कार, SSB के दो जवानों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाई में गिरने के दौरान वाहन में आग लग गई थी। जिस कारण शव बुरी तर से झुलसे हुए हैं। ऐसे में उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube