ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Khabar Devbhoomi
top ad on 22 june
ADVERTISEMENT
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
Khabar Devbhoomi
No Result
View All Result
Home TRAVEL

ये हैं भारत के पांच खूबसूरत और कम बजट वाले पर्यटन स्थल

Khabar Devbhoomi Desk by Khabar Devbhoomi Desk
March 18, 2020
in TRAVEL
0
Share on FacebookShare on Twitter

अगर आप कम बजट में घूमना चाहते हैं तो आज हम आपको बता रहें हैं कि भारत में कौन सी वो पांच जगहें हैं जो घूमने फिरने के लिहाज से बेहद खूबसूरत हैं और सस्ती भी हैं।

pondicherry, tourist places of india

पांडिचेरी-

क्या अभी तक आप पांडुचेरी नहीं गए। तो फटाफट बैग पैक कीजिए और निकलिए। जी, पांडिचेरी भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। पांडिचेरी तमिलनाडु में है और यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। ये एक छोटा शहर है जो घूमने के लिए सस्ता और अच्छा है। दिन के समय भी यहां सड़कों पर बहुत अधिक भीड़ नहीं होती लिहाजा आप आराम से टहलते हुए अपना घूम सकते हैं। इसके साथ ही यहां कई अच्छे कॉफी हाउस हैं जहां आप अपनी शामें बिता सकते हैं। समुद्र का किनारा, लहरें, और ठंडी हवा के झोंके आपका मूड बनाने के लिए काफी हैं।

ये भी पढ़िए – नैनीताल का कैसे पड़ा ये नाम, कब बना सकते हैं घूमने का प्लान

 

गोकर्ण –

पांडीचेरी की ही तरह समुद्र के किनारे बसा एक शहर है गोकर्ण। ये कर्नाटक में है। गोकर्ण अपनी आध्यात्मिक शांति के लिए भी खास है। यहां कई मंदिर हैं। इसके साथ ही कई पर्यटन स्थल भी हैं। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। समुद्र तटों और उनके किनारे फैले नयनाभिराम दृश्यों को देख पर्यटकन खुशी से फूले नहीं समाते। गोकर्ण, घूमने के लिहाज से अधिक महंगा नहीं है। यहां आपको सस्ते होटल मिल जाएंगे।

गोवा –

गोवा बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मुंबई के करीब है। गोवा पर लंबे समय तक पुर्तगालियों का शासन रहा है लिहाजा यहां के वास्तुकला में आपको पुर्तगाल का अक्श नजर आएगा। गोवा अपने सुंदर समुद्री किनारों और मस्ती भरी जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध है। लव कपल्स के लिए गोवा बेहद पसंदीदा जगहों में से एक है। गोवा में वाटर एडवेंचर का मजा भी उठाया जा सकता है। गोवा के आसपास कई ऐतिहासिक महत्व की इमारतें हैं जो पर्यटकों को खासा आकर्षित करती हैं।

ये भी पढ़िए –  औली नहीं देखा तो क्या देखा, एक बार आइए जरूर

 

सिक्किम-

सिक्किम भारत का सबसे प्यारा और सस्ता पर्यटन स्थल है जिसकी अद्भुत जलवायु, हिमालय के सुंदर नज़ारे, ट्रेक, तिब्बती बौद्ध संस्कृति और स्वादिष्ट स्थानीय भोजन इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनता है। आप बहुत ही कम बजट के साथ सिक्किम की यात्रा का पूरा मजा ले सकते हैं।

 

मैकलोडगंज–

अगर आपका इरादा कम बजट में पहाड़ों में घूमने का है तो आप मैकलोडगंज की ओर रुख कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में बसा ये हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। यहां बौद्ध आबादी की बहुतायत है। यहीं पर आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का निवास भी है। यहां झील, मंदिर, मठो में घूमा जा सकता है। मैकलोडगंज रहने के लिहाज से महंगा नहीं है।

 

Tags: top five low budget tourist places of indiatop five tourist places of indiatravel in india
Previous Post

नैनीताल का कैसे पड़ा ये नाम, कब बना सकते हैं घूमने का प्लान

Next Post

इस वजह से फिर टल गई निर्भया के दोषियों की फांसी

Related Posts

how to reach nainital
TRAVEL

नैनीताल का कैसे पड़ा ये नाम, कब बना सकते हैं घूमने का प्लान

February 29, 2020
पर्यटन – औली नहीं देखा तो क्या देखा, एक बार आइए जरूर
TRAVEL

पर्यटन – औली नहीं देखा तो क्या देखा, एक बार आइए जरूर

February 29, 2020
TRAVEL

रहस्य, रोमांच, प्रकृति का आनंद, सबकुछ है चकराता में, आइए तो सही एक बार

July 12, 2018
Load More
Next Post
nirbhaya case update

इस वजह से फिर टल गई निर्भया के दोषियों की फांसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022
SDM ACCIDENT

हादसा! SDM लक्सर की गाड़ी की डंपर से टक्कर, SDM की हालत गंभीर

April 26, 2022
बाबा नीम करोली baba neem karoli

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

July 25, 2021
subodh uniyal cabinet minister of uttarakhand

बड़ी ख़बर: वन विभाग के दो और IFS अधिकारियों पर गिरेगी गाज! जानिए पूरा मामला

April 25, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

0

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

0

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

0

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

0
BOLDER CAR ACCIDENT

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
BHAGWANT MANN

परिणय सूत्र में बंधेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी?

July 6, 2022

Recent News

BOLDER CAR ACCIDENT

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
BHAGWANT MANN

परिणय सूत्र में बंधेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी?

July 6, 2022
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2022 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2022 khabar Devbhoomi