Shinzo Abe News: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी गई है। हमलावर ने शिंजो को बहुत ही पास से गोली मारी गई है। जिस युवक ने शिंजो आबे को गोली मारी है वह युवक जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स में रह चुका है।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी हिरोकाजू मातसुनो के अनुसार, नारा शहर में आज सुबह गोली मारी गई। इस संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।’ हमले के बाद अफरातफरी मच गई।रिपोर्ट्स के अनुसार शिंजो आबे अभी कोमा में हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
मुख्य सचिव ने लापरवाही पर किसके चालान की कही बात! पढ़िये पूरी ख़बर
यह घटना नारा शहर के यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास उस समय हुई जब वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए सुबह भाषण दे रहे थे। एनएचके के अनुसार, घटनास्थल पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर में से खून बहता देखा गया।
गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, पुलिस ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि जापान में बंदूक हिंसा की घटनाएं दुर्लभ हैं। यह एक ऐसा देश है, जहां हैंडगन पर प्रतिबंध है।
जापान की पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय मीडिया जिजि ने बताया कि शिंजो आबे के गले से खून बह रहा था। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम शिंजो आबे का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजो अबे जब अचेत हो गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सीपीआर दिया ताकि उनकी जान बचाई जा सके।
जापानी मीडिया ने बताया कि शिंजो आबे अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने के लिए नारा प्रांत पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह 11: 30 बजे उन पर पीछे से गोली चलाई गई। जापानी मीडिया के मुताबिक उनके शरीर में हरकत नहीं देखी जा रही है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हमलावर की गोली उनके सीने में लगी है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube