देहरादून। 23 मार्च को पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर से मुख्यमंत्री के रूप में परेड ग्राउंड पद और गोपनीयता की शपथ लेने जा रहे है। धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह, जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के सभी सांसद भी शामिल होंगे। इसके साथ ही साधु संतों और आंदोलनकारियों को भी बुलाया गया है । वहीं, इस बार धामी कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
कल उत्तराखंड में धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। प्रदेश में बीजेपी की सत्ता में शानदार वापसी के पीछे महिला वोटरों का भी बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में धामी कैबिनेट में महिलाओं की भागीदार की बढ़ने की उम्मीद है मंत्रिमंडल में आने वाले नए संभावित चेहरों के तौर पर इस बार धामी मंत्रिमंडल में ऋतु खंडूड़ी, सौरभ बहुगुणा, प्रीतम पंवार, मुन्ना सिंह चौहान, सुबोध उनियाल, धन सिंह, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, मदन कौशिक, किशोर उपाध्याय, जैसे भाजपा नेताओं के उत्तराखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:ज़रूर पढ़िये: क्या हैं पुष्कर सिंह धामी की वो 10 बड़ी उपलब्धियां ! कि आलाकमान हो गये उनके मुरीद…
वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि बंशीधर भगत को भी इस बार कैबिनेट से बाहर रखा जा सकता है। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष या फिर राज्यसभा भी भेजा जा सकता है। कैबिनेट से बाहर जाने वालों के नाम में यतीश्वरानंद हैं क्योंकि वो अपनी सीट हार गए हैं दूसरी तरफ कैबिनेट से बाहर जाने वालो में बिशन सिंह चुफाल भी शामिल हो सकते हैं क्योंकि बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी रेस्ट दे सकती है।
शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई पदाधिकारी कल देहरादून पहुंचेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, जयराम ठाकुर सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री आमंत्रित किए गए हैं। वहीं 20 से 25 हजार लोग भी कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। आपको बता दें कि देहरादून परेड ग्राउंड में दोपहर 1 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा।