15 august 2021 banner ad 728x90 (TOP) 11 to 15 August, 2022 (05 Days)
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Khabar Devbhoomi
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
Khabar Devbhoomi
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

राष्ट्रपति पर टिप्पणी: अधीर रंजन के बयान पर बिफरीं स्मृति ईरानी, महुआ बोलीं-सोनिया गांधी को लकड़बग्घों की तरह घेरा

Khabar Devbhoomi Desk by Khabar Devbhoomi Desk
July 28, 2022
in बड़ी खबर, राष्ट्रीय समाचार
0
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रपति पर टिप्पणी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहने के स्लिप ऑफ टंग को लेकर स्मृति ईरानी भाजपा की अन्य महिला सांसदों के साथ ऊंची ऊंची आवाज़ में कांग्रेस द्वारा देश से माफी मांगने के नारे लगा रहीं थीं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रमा देवी से बात करने के लिए उनके पास गईं तो पीछे से स्मृति ईरानी भी पहुंच गईं। जिसके बाद संसद के भीतर और बाहर एक नया राजनीतिक बवंडर पैदा हो गया।


smriti irani राष्ट्रपति पर टिप्पणीटीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का कहना है कि बहस के दौरान वह वहीं पर मौजूद थीं। मोइत्रा ने कहा कि सदन से बाहर आते ही भाजपा के सांसद उनपर लकड़बग्घों की तरह टूट पड़े और चिल्लान लगे। ऐसे में 75 साल की एक मास्क लगाए हुए महिला भला एक से कैसे भिड़ सकती है।

उत्तराखंड। पहाड़ का दर्द! फिसलन भरी सड़क पर चलते रहे लोग, भीगती रही गर्भवती, सड़क पर हुआ प्रसव

राष्ट्रपति पर टिप्पणी: मोइत्रा ने बताई पूरी घटना

मोइत्रा ने पूरी घटना बताते हुए कहा, एनसीपी की सुप्रिया सुले और मैं बाहर निकली। वहां कोई कांग्रेस का सांसद नहीं था। मैंने देखा कि सोनिया गांधी रमा देवी की तरफ जा रही हैं। वह पूरे समय मास्क पहने हुई थीं। वह चेयरपर्सन रमा देवी से कुछ बात करने लगीं। स्मृति ईरानी रमा देवी के पीछे खड़ी थीं। वो उंगली उठाकर सोनिया गांधी से कुछ कहने लगीं।

तो यहां बनेगा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे! पढ़ें पूरी ख़बर..

राष्ट्रपति पर टिप्पणी: अधीर रंजन चौधरी मांग चुके हैं माफी

अपने बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि ‘‘चूकवश’’ उनके मुंह से एक शब्द निकल गया जिसे भाजपा तिल का ताड़ बना रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर माफी मांगेंगे, लेकिन इन ‘पाखंडियों’ से माफी नहीं मांग सकते।

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सत्तापक्ष की ओर से मोर्चा संभाला और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने चौधरी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही, आदिवासी समुदाय, महिलाओं और गरीबों का अपमान किया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए। संसद परिसर में जब सोनिया गांधी से पूछा गया कि क्या वह चौधरी से माफी मांगने के लिए कहेंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘वह पहले ही माफी मांग चुके हैं।’’ इसी विषय पर लोकसभा में कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन के भीतर ही सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक भी हो गयी।

रमा देवी ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि सोनिया गांधी जानना चाह रही थीं कि इस मुद्दे में उन्हें क्यों खींचा जा रहा है। रमा देवी के अनुसार सोनिया ने उनसे पूछा, ‘‘मेरी क्या गलती है?’’रमा देवी ने कहा कि उन्होंने, सोनिया से कहा कि उनकी गलती यह है कि उन्होंने चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुना है।

वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी भाजपा सदस्यों से ‘धमकी भरे अंदाज’ में बात कर रही थीं। उन्होंने दावा किया कि सोनिया ने भाजपा सांसदों से कहा, ‘‘आप मुझसे बात मत कीजिए।’’

उधर, कांग्रेस ने दावा किया कि लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत भारतीय जनता पार्टी के कई सांसदों एवं मंत्रियों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया तथा ऐसी स्थिति पैदा कर दी गई थी कि उन्हें (सोनिया को) चोट भी पहुंच सकती थी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया! लेकिन क्या लोकसभा अध्यक्ष इसकी निंदा करेंगे? क्या नियम सिर्फ विपक्ष के लिए होते हैं?’’

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अधीर रंजन चौधरी पहले ही माफी मांग चुके हैं। अगर वे (भाजपा सदस्य) हमसे अपेक्षा करते हैं कि महिला नेत्री और राष्ट्रपति का सम्मान करें तो उन्होंने ऐसा व्यवहार क्यों नहीं दिखाया? सोनिया जी के साथ जो व्यवहार हुआ वह ठीक नहीं है। आज सोनिया जी को शारीरिक रूप से चोट पहुंच सकती थी।’’गोगोई ने कहा, ‘‘भाजपा के लोग सोचते हैं कि सोनिया जी डर जाएंगी तो यह उनकी भूल है।’’

बता दें कि कांग्रेस नेता चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मैं एक बंगाली हूं, हिंदी बहुत अच्छी नहीं आती, मैंने गलती की है, मैं इसे स्वीकार करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति से मिलने समय मांगा है, उनसे माफी मांगूगा, लेकिन इन ‘पाखंडियों’ से नहीं।’’


हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube


 

Tags: अधीर रंजन चौधरीराष्ट्रपति पर टिप्पणीस्मृति ईरानी
Previous Post

उत्तराखंड। पहाड़ का दर्द! फिसलन भरी सड़क पर चलते रहे लोग, भीगती रही गर्भवती, सड़क पर हुआ प्रसव

Next Post

Uttarakhand corona update: देहरादून में सबसे ज़्यादा मामले, 334 नए संक्रमित, 2 की मौत

Related Posts

salary pay commission
बड़ी खबर

8वें वेतनमान को लेकर आई ये बड़ी जानकारी, पढ़िए क्या होगा

August 10, 2022
s raju uksssc
Uttarakhand

UKSSSC में नकल माफिया के गैंग का वर्चस्व, एस राजू ने किया बड़ा खुलासा

August 10, 2022
nitish kumar and tejasvi yadav
बड़ी खबर

नीतीश कुमार 8वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उप मुख्यमंत्री

August 10, 2022
hathkadi arrest
Uttarakhand

UKSSSC पेपर लीक मामले में 164वीं रैंक पाना वाला गिरफ्तार, जेल भेजा गया

August 10, 2022
cm dhami in malari village
Uttarakhand

उत्तराखंड। सीमांत गांव में मलारी में सीएम धामी ने जवानों के साथ फहराया तिरंगा, बलिदानियों को किया नमन

August 10, 2022
SSLV ISRO
बड़ी खबर

गलत आर्बिट में जाने से बेकार हुआ SSLV – I, डेटा लॉस ने ISRO को दिया झटका

August 7, 2022
Load More
Next Post
उत्तराखंड में कोरोना covid corona virus

Uttarakhand corona update: देहरादून में सबसे ज़्यादा मामले, 334 नए संक्रमित, 2 की मौत

  • Trending
  • Comments
  • Latest
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022
school closed

उत्तराखंड। इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित, भारी बारिश की आशंका

July 19, 2022
बाबा नीम करोली baba neem karoli

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

July 25, 2021
कैनाल रोड पहाड़ कटान मामला 1

कैनाल रोड मामला देहरादूनः प्रशासन की नाक के नीचे काट दिया पूरा पहाड़, चंद कर्मियों पर गिरी गाज, मलाई खाने वालों की मौज!

July 24, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

0

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

0

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

0

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

0
salary pay commission

8वें वेतनमान को लेकर आई ये बड़ी जानकारी, पढ़िए क्या होगा

August 10, 2022
s raju uksssc

UKSSSC में नकल माफिया के गैंग का वर्चस्व, एस राजू ने किया बड़ा खुलासा

August 10, 2022
nitish kumar and tejasvi yadav

नीतीश कुमार 8वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उप मुख्यमंत्री

August 10, 2022
hathkadi arrest

UKSSSC पेपर लीक मामले में 164वीं रैंक पाना वाला गिरफ्तार, जेल भेजा गया

August 10, 2022

Recent News

salary pay commission

8वें वेतनमान को लेकर आई ये बड़ी जानकारी, पढ़िए क्या होगा

August 10, 2022
s raju uksssc

UKSSSC में नकल माफिया के गैंग का वर्चस्व, एस राजू ने किया बड़ा खुलासा

August 10, 2022
nitish kumar and tejasvi yadav

नीतीश कुमार 8वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उप मुख्यमंत्री

August 10, 2022
hathkadi arrest

UKSSSC पेपर लीक मामले में 164वीं रैंक पाना वाला गिरफ्तार, जेल भेजा गया

August 10, 2022
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2022 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2022 khabar Devbhoomi