देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना एक बार फिर से अपने पांव पसारने लगा है। राज्य में एक साथ कई लोगों के संक्रमण की घटनाएं सामने आने लगीं हैं।
उत्तराखंड में सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले की चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
तीन जवान एमएच में भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन जवानों को एमएच में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जानकारी ले रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त संक्रमित जवान बाहर से लौटे हैं या ये मामले फ्लू क्लीनिक में आए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. राजीव दीक्षित ने मामले की पुष्टि की है।
FRI में मिले थे संक्रमित
हाल ही में देहरादून स्थित इंदिरा गांधी वन अकादमी में भी 11 अफसर एक साथ संक्रमित पाए गए थे। ये सभी अफसर ट्रेनिंग के दौरान अलग अलग स्थानों पर गए थे। वहां से लौटने के बाद जब उनकी जांच की गई थी तब उनके संक्रमित होने का पता चला।
इसके बाद सभी को क्वारनंटीन कर दिया गया है। साथ ही FRI परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए वहां लॉकडाउन लगा दिया गया।
मास्क न पहना तो…
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब सरकार ने सख्ती शुरु कर दी है। सीएम ने जहां एक ओर लोगों से कोविज एप्रोप्रिएट बिहेवियर की अपील की है वहीं देहरादून में विशेष सख्ती बरती जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। ऐसे लोगों पर 500 रुपए का जुर्माना किया जा रहा है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube