बाबा नीम करोली महाराज के बड़े बेटे का निधन हो गया है। उन्होंने भोपाल में अंतिम सांसें लीं। बाबा के छोटे बेटे का भी हाल ही में निधन हुआ था।
बाबा नीम करोली के भक्तों के लिए दुखद समाचार है। बाबा के बड़े बेटे का लंबे समय से बीमार रहने के चलते निधन हो गया है। बीते रविवार को भोपाल में अनेग सिंह शर्मा ने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पूरी विधि विधान के साथ सुहास नगर में किया गया। बता दें कि सात माह पहले ही बाबा के छोटे बेटे का भी निधन हो गया था।
नैनीताल स्थित कैंची धाम (Kainchi Dham, Nainital) के संस्थापक बाबा नीम करौली (Baba Neem Karoli Maharaj) की महिमा के गुणगान पूरी सृष्टि करती है। देश विदेश के कोने कोने से भक्तजन धाम पहुंचते हैं। हर वर्ग के भक्तों को बाबा का आशीर्वाद नसीब होता है। भक्त अपने हर सुख दुख में बाबा को याद करते हैं। इस बार दोबारा बाबा के भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई है।
कैंची धाम के सदस्य गिरीश तिवारी ने जानकारी दी और बताया कि अनेग सिंह शर्मा 95 साल के थे और काफी वक्त से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने उपचार के दौरान आखिरी सांस ली।
स्थानीय मीडिया को गिरीश तिवारी बताते हैं कि अनेग सिंह कैंची धाम आते जाते रहते थे। यहां से उनका विशेष लगाव था। गौरतलब है कि इससे पहले 28 अप्रैल 2021 को बाबा नीम करौली के छोटे बेटे नारायण शर्मा के छोटे बेटे नारायण शर्मा का भी निधन हो गया था। बता दें कि अब बाबा के परिवार में एक ही सदस्य हैं जो हैं उनकी बेटी गिरजा। गिरजा आगरा में रहती हैं।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube