उत्तराखंड के औली में अपने दो बेटों की शाही शादी के दौरान खूब कूड़ा फैलाने वाले गुप्ता बंधु अपना कार्यक्रम करने के बाद निकल गए थे और एक लंबे समय तक उन्हें कूड़ा फैलाने वाले के रूप में उत्तराखंड में याद किया गया। लेकिन अब दक्षिणअफ्रीका में हुई उनकी गिरफ्तारी से वो फिर चर्चा में हैं।
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में अरबों रुपये के घोटाले के आरोपी गुप्ता परिवार के दो सदस्यों को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी है। दरअसल आर्थिक गड़बड़ी के सिलसिले में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा से कथित रूप से जुड़े गुप्ता परिवार के राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
देहरादून। लिव इन में रहने वाली युवती की गला दबाकर हत्या, शादी से किया था इंकार
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन ने पिछले साल जुलाई में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। दक्षिण अफ्रीका के न्याय मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि, ‘न्याय और सुधार सेवा मंत्रालय पुष्टि करता है कि उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कानून प्रवर्तन अधिकारियों से सूचना मिली है कि भगोड़े राजेश और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।’
साल 2018 में दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति जुमा के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू की थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति पर अपने नौ साल के शासनकाल के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप है। वहीं, गुप्ता परिवार पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल आर्थिक लाभ के लिए करने और वरिष्ठ नियुक्तियों को प्रभावित करने का आरोप है. हालांकि, वह इससे इनकार करते रहे हैं।
उत्तराखंड के औली में फैलाया था कूड़ा
आपको बता दें कि जून 2019 में औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी हुई थी। शादी के बाद फैली गंदगी को लेकर बहुत हंगामा हुआ था। गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी में औली को गंदगी से इतना पाट दिया गया था कि जोशीमठ पालिका को इसे साफ करने में 8 दिन लगे थे। सफाई अभियान के दौरान 326 क्विंटल कूड़े को निस्तारित किया गया था।औली में कूड़ा अधिक होने पर गुप्ता बंधुओं से पालिका के द्वारा और रकम वसूली गई थी। शादी समारोह 18 जून से 22 जून 2019 तक चला था। कूड़ा निस्तारण के लिए औली में पालिका के द्वारा 20 सफाईकर्मी और दो वाहन लगाए गए थे। पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए गुप्ता बंधुओं को 8 लाख रुपये का एस्टिमेट बनाकर सौंपा गया था।
दक्षिण अफ़्रीका के इतिहास में सबसे बड़े घोटाले के नतीजे में गुप्ता भाइयों के व्यापारिक साम्राज्य का तेज़ी से पतन हुआ। इस सनसनीख़ेज़ घोटाले के कारण इस साल फरवरी में गुप्ता परिवार के शक्तिशाली मित्र और राष्ट्रपति जैकब जुमा को भी अपमानजनक तरीके से सत्ता से बाहर होना पड़ाथा।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube