ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Khabar Devbhoomi
top ad on 22 june
ADVERTISEMENT
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
Khabar Devbhoomi
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हरिद्वार में 300 बेड का ESIC अस्पताल जल्द

Khabar Devbhoomi Desk by Khabar Devbhoomi Desk
September 11, 2021
in Uttarakhand, बड़ी खबर
0
Share on FacebookShare on Twitter

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रम एवं रोजगार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस रामेश्वर तेली, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इण्डस्ट्रियल एरिया सिडकुल हरिद्वार स्थित 300 बिस्तरों (50 सुपर स्पेशलिटी बिस्तर सहित) के कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ई0एस0आई0सी0 अस्पताल) की साईट का निरीक्षण किया।


pushkar singh dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने कहा कि यह ई0एस0आई0सी0 अस्पताल पहले 100 बेड़ का था, जिसे अब 300 बेड़ का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर तक इसकी  टेंडर आदि की समस्त औपचारिकताए पूर्णं कर ली जाएंगी तथा इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर स्थित ई0एस0आई0सी0 अस्पताल का जिक्र करते हुए  केन्द्र सरकार से इस अस्पताल को उत्तराखण्ड सरकार को संचालित करने की अनुमति देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून, काशीपुर अस्पताल के लिए जमीन की व्यवस्था जल्द ही कर ली जाएगी। इसके अलावा कोटद्वार, सितारगंज तथा चम्पावत में भी ई0एस0आई0सी0 अस्पताल खोलने का अनुरोध  किया।

मुख्यमंत्री ने वन कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं, जिनके कारण कई योजनाओं के संचालित करने की अनुमति नहीं मिल पाती है। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे अधिकांश अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लग गये हैं।

वैक्सीनेशन के संबंध में बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। इस महीने हमें 20 लाख वैक्सीन मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि दिसम्बर तक सभी को वैक्सीन की पहली डोज जरूर लग जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने विषम परिस्थितियों में अच्छा कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के द्वारा अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवायी गयी है, वह अपने नजदीक के केन्द्रों पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवा लें।

 

रामेश्वर तेली, श्रम एवं रोजगार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री भारत सरकार ने 300 बेड़ के बनने वाले ई0एस0आई0सी0 अस्पताल के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि हमने कोविड-19 रिलीफ फण्ड की शुरूआत की है, उन्होंने कहा कि हमने अब उज्ज्वला योजना फेज 2.0 की शुरूआत की है।

डा0 हरक सिंह रावत, मा0 श्रम मंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने इस मौके पर कहा कि आज हम सबके लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम काफी समय से इस ई0एस0आई0सी0 अस्पताल के लिए प्रयासरत थे, लेकिन वह धरातल पर आज उतर पाया है। मैं तमाम उद्योगों के कर्मचारियों को बधाई देता हूं।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने कहा कि सिडकुल काफी बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, इस अस्पताल की मांग काफी समय से हो रही थी, आज यह मांग पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके तैयार हो जाने से हमारे कामगार भाइयों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रानीपुर आदेश चैहान ने कहा कि इस अस्पताल के लिए हम 2012 से प्रयासरत थे, काफी प्रयास के बाद आज यह शुभ अवसर आया है।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भारत सरकार  भूपेन्द्र यादव ने कहा कि हमने हरिद्वार के 100 बेड के ई0एस0आई0सी0 अस्पताल को 300 बेड़ के अस्पताल में परिवर्तित कर दिया है तथा इसके लिए धनराशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने कहा कि सारी औपचारिकतायें पूरी करते हुये जल्दी ही इसका भूमिपूजन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार व खटीमा में भी ई0एस0आई0सी0 अस्पताल खोलने की कार्यवाही करेंगे।  उन्होंने रूद्रपुर के ई0एस0आई0सी0 अस्पताल का संचालन उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किये जाने के  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं वन मंत्री के अनुरोध पर ई0एस0आई0सी0 अस्पताल रूद्रपुर को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित किये जाने की सहमति प्रदान की।

उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का रोडमैप तैयार- पुष्कर सिंह धामी

श्री यादव ने कहा कि हमने विगत 26 अगस्त को आम श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल लांच किया है, जिसमें अभी तक 20 लाख से अधिक असंगठित मजदूरों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा हम हर वर्ग तक सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमने व्यापारियों के लिए  पेंशन योजना लागू की थी, जिसका काफी बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग लाभ उठा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठाया है, वह भी इसका लाभ उठायें।

इस अवसर पर श्री अपूर्व चन्द्र, सचिव श्रम व रोजगार ने बताया कि ई0एस0आई0सी0  मेडिकल सुविधा बीमित कामगारों को निःशुल्क मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के लिए लगभग 300 करोड़ स्वीकृत किये गये हैं।

सचिव श्रम व रोजगार ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ई0एस0आई0सी0 अस्पताल) पर प्रकाश डालते हुये कहा कि अस्पताल में बेसमेंट में फिजियोथैरपी, योगा, माॅर्चरी, हाॅस्पिटल स्टोर्स एवं सर्विस तथा बिल्डिंग सर्विस, ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी, मेन एंट्रेस लाॅबी, सेन्ट्रल रिसेपशन, रजिस्ट्रेशन डेस्क, रेडियोलाॅजी इमेजिंग डिपार्टमेंट, सेन्ट्रल वेटिंग एरिया, हाॅस्पिटल किचन, फस्र्ट फ्लोर मंे ओपीडी काॅम्प्लेक्स, सेकेण्ड फ्लोर में ब्लड बैंक, आईपीडी जनरल वार्ड-136 बेड, थर्ड फ्लोर में कैथलैब, आईपीडी जनरल वार्ड -136 बेड़, फोर्थ फ्लोर में सुपर स्पेशलिटी वार्ड-52 बेड़, डायालिसिस वार्ड-10 बेड़, कीमोथैरेपी वार्ड-06 बेड़, आईसीयू-22 बेड़, पीआईसीयू-06 बेड़, पांचवें फ्लोर में ओटी काॅम्प्लेक्स-6 ओटीस, लेबर काॅम्प्लेक्स, नर्सरी, एनआईसीयू तथा सिक्स्थ फ्लोर में एडमिन डिपार्टमेंट तथा डायोग्नोस्टिक लैब आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

इस ई0एस0आई0सी0 अस्पताल का साइट एरिया 05 एकड़ (20234 वर्ग मी0), कुल निर्मित क्षेत्रफल 59,669 वर्ग मी0, कुल ग्राउंड कवरेज 5394 वर्ग मी0, हाॅस्पिटल एरिया 40,035 वर्ग मी0 आवासीय एरिया 6600 वर्ग मी0, मल्टीलेवल पार्किंग एरिया 12360 वर्ग मी0, सर्विस ब्लाॅक एरिया 674 वर्ग मी0, कुल उपलब्ध करायी जाने वाली पार्किंग में 550 ईसीएस अस्पताल के लिए तथा 56 ईसीएस आवासीय पार्किंग हेतु उपलब्ध करायी जाएगी।


हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें  Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube

Tags: aaj uttarakhand ki newsCm pushkar singh Dhamiharidwar newsUttarakhand latest newsUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का रोडमैप तैयार- पुष्कर सिंह धामी

Next Post

बड़ी खबर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद पुरोहितों का धरना स्थगित

Related Posts

sex racket
Uttarakhand

उत्तराखंड। सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मिला आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने केबिन के पर्दे तक उतरवाए

July 7, 2022
BOLDER CAR ACCIDENT
Uttarakhand

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI
Uttarakhand

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA
Uttarakhand

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
BHAGWANT MANN
बड़ी खबर

परिणय सूत्र में बंधेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी?

July 6, 2022
HEAD CONSTABLE
Uttar Pradesh

जब रोने लगा पुल‍िसवाला और हंसते रहे साथी, देखिए वीडियो; जानिये पूरी कहानी

July 6, 2022
Load More
Next Post
तीर्थ पुरोहित पुष्कर सिंह धामी

बड़ी खबर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद पुरोहितों का धरना स्थगित

  • Trending
  • Comments
  • Latest
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022
SDM ACCIDENT

हादसा! SDM लक्सर की गाड़ी की डंपर से टक्कर, SDM की हालत गंभीर

April 26, 2022
बाबा नीम करोली baba neem karoli

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

July 25, 2021
subodh uniyal cabinet minister of uttarakhand

बड़ी ख़बर: वन विभाग के दो और IFS अधिकारियों पर गिरेगी गाज! जानिए पूरा मामला

April 25, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

0

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

0

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

0

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

0
sex racket

उत्तराखंड। सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मिला आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने केबिन के पर्दे तक उतरवाए

July 7, 2022
BOLDER CAR ACCIDENT

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022

Recent News

sex racket

उत्तराखंड। सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मिला आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने केबिन के पर्दे तक उतरवाए

July 7, 2022
BOLDER CAR ACCIDENT

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2022 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2022 khabar Devbhoomi