ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Khabar Devbhoomi
top ad on 22 june
ADVERTISEMENT
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
Khabar Devbhoomi
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

गहरी और अच्छी नींद चाहते हैं तो बंद करिए अपनी ये पांच गलतियां

Khabar Devbhoomi Desk by Khabar Devbhoomi Desk
May 21, 2021
in स्वास्थ्य
0
Share on FacebookShare on Twitter

दिनभर की भागदौड़ के बाद जब आप घर पहुंचते हैं तो चाहतें हैं कि आपको एक अच्छी नींद मिले जिससे आप खुद को तरोताज महसूस कर सकें। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ छोटी छोटी गलतियां कर बैठते हैं जिनसे हमें स्लीपिंग डिस्आर्डर हो जाते हैं। इसके बाद देर रात तक नींद के इंतजार में हम करवट बदलते रह जाते हैं. दरअसल, बदलती जीवनशैली (Lifestyle) ने हमारी दिनचर्या को काफी हद तक प्रभावित किया है. चाहे कामकाजी लोग हों, स्कूली छात्र हों या फिर गृहणियां हर कोई किसी न किसी कारण से अच्छी नींद (Good Sleep) से वंचित रह जाता है. कई दफा लोग इतने ज्यादा थके होते हैं कि खाना खाते ही बिस्तर पर लेट जाते हैं, जबकि कई लोग रात में बिस्तर जाने के बाद भी टीवी और मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण उनकी नींद में खलल पड़ जाती है. आज हम आपको उन छोटे छोटे टिप्स के बारे में बताने जा रहें हैं जिनको उपयोग में लाकर आप अच्छी और गहरी नींद ला सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही पांच काम, जिन्हें गलती से भी सोने (Avoid These Mistake Before Sleeping) से ठीक पहले नहीं करना चाहिए.

1- जंक फूड का सेवन न करें

आधुनिकता के इस दौर में जंकफूड का चलन बढ़ता ही जा रहा है. जंक फूड सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन अगर आप रात के समय इसका सेवन करते हैं तो यह आपको परेशानी में डाल सकता है. इससे न सिर्फ आपकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है, बल्कि इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है, इसलिए रात में सोने से पहले जंक फूड खाने से बचें.

2- खाने के तुरंत बाद न सोएं

कई लोग व्यस्तता और समय की कमी के कारण रात में खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं, जिससे हमारा खाया हुआ भोजन ही हमें नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ हमारी नींद को बाधित कर सकता है. खाना खाने के तुरंत बाद सोने से वजन बढ़ता है, एसिडिटी की समस्या होती है और मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है. सोने से कम से कम 2 घंटे पहले भोजन करें.

3- चाय या कॉफी पीने से बचें

खाने के बाद कई लोग चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप रात में अच्छी और सेहतमंद नींद पाना चाहते हैं तो आपको रात में सोने से पहले चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए. दरअसल, बिस्तर पर जाने से पहले कैफीन युक्त पेय का सेवन करने से आंखों से नींद उड़ जाती है, जिससे हो सकता है कि नींद के इंतजार में आपको पूरी रात करवट बदल कर काटनी पड़ जाए. यह भी पढ़ें:

 4- फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल

आजकल अधिकांश लोग बिस्तर पर जाने के बाद सोने के बजाय अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से चिपके रहते हैं, जिससे उनकी नींद उड़ जाती है. अगर आप अच्छी नींद पाना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि बिस्तर पर जाने से पहले अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप को बंद कर दें, वरना आपकी रातों की नींद हराम हो सकती है.

5- किताब पढ़ते हुए सोना

कई लोग रात में बिस्तर पर जाने के बाद किताबें पढ़ने लगते हैं और किताब पढ़ते-पढ़ते सोने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपकी नींद उड़ सकती है. दरअसल, पढ़ने के तुरंत बाद सोने की आदत ठीक नहीं है. माना जाता है कि सोने से पहले किताब पढ़ने से हमारा दिमाग उसी में उलझा रहता है, इससे बचने के लिए सोने से एक-दो घंटे पहले ही अपनी पढ़ाई पूरी कर लें.

बहरहाल, अगर आप रात में अच्छी और आरामदायक नींद पाना चाहते हैं तो आपको सोने से पहले इन कामों को करने से परहेज करना चाहिए. अपनी कुछ आदतों को सुधारकर आप अच्छी नींद की सौगात पा सकते हैं, जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक है.

 

Tags: how to take a deep sleepsleeping disorders
Previous Post

बिडेन के साथ बहस में ट्रंप का आरोप, भारत कोरोना से हुई मौतें छुपा रहा है

Next Post

नींद का है आपके वजन और हेल्थ से लेनादेना, ये गलती करेगी आप पर गहरा असर

Related Posts

can protect foundation
Uttarakhand

कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन कल मसूरी के चामासारी में आयोजित करेगा स्वास्थ्य शिविर

June 21, 2022
उत्तराखंड में कोरोना covid corona virus
Uttarakhand

थम रही है कोरोना की रफ़्तार लेकिन, देहरादून में सबसे अधिक पॉजिटिव केस !

March 1, 2022
अखरोट खाने के फाएदे walnuts
स्वास्थ्य

अखरोट खाने के फाएदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

November 15, 2021
नारियल पानी के फायदे
HEALTH AND LIFESTYLE

नारियल पानी के फायदे: वजन होगा कम, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी

April 15, 2022
लहसुन खाने के फायदे garlic benefits
HEALTH AND LIFESTYLE

लहसुन खाने के फायदे हैं कई, खाली पेट लहसुन खाने से बेहतर होता है पाचन

June 21, 2022
delta plus variant of covid
HEALTH AND LIFESTYLE

क्या है कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

July 1, 2021
Load More
Next Post
नींद का है आपके वजन और हेल्थ से लेनादेना, ये गलती करेगी आप पर गहरा असर

नींद का है आपके वजन और हेल्थ से लेनादेना, ये गलती करेगी आप पर गहरा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022
SDM ACCIDENT

हादसा! SDM लक्सर की गाड़ी की डंपर से टक्कर, SDM की हालत गंभीर

April 26, 2022
बाबा नीम करोली baba neem karoli

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

July 25, 2021
subodh uniyal cabinet minister of uttarakhand

बड़ी ख़बर: वन विभाग के दो और IFS अधिकारियों पर गिरेगी गाज! जानिए पूरा मामला

April 25, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

0

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

0

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

0

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

0
BOLDER CAR ACCIDENT

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
BHAGWANT MANN

परिणय सूत्र में बंधेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी?

July 6, 2022

Recent News

BOLDER CAR ACCIDENT

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
BHAGWANT MANN

परिणय सूत्र में बंधेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी?

July 6, 2022
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2022 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2022 khabar Devbhoomi