उत्तराखंड के चर्चित IAS राम विलास यादव (IAS Ram Vilas Yadav) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में हिरासत में लिया था।
आपको बता दें कि बुधवार को ही राम विलास यादव विजिलेंस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए थे। उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया और दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं। हालांकि विजिलेंस उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं थी। इसके बाद उन्हें देर रात हिरासत में ले लिया गया।
उत्तराखंड से बड़ी ख़बर, IAS राम विलास यादव गिरफ्तार
सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। विजिलेंस कोर्ट ने लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों को सुना। विजिलेंस ने राम विलास यादव की रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने राम विलास यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube