यूक्रेन और रूस के बीच तकरार अब भी जारी है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है। मिसाइलें दाग रही है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खार्किव में भारतीय नागरिकों हित के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके खार्किव को तुरंत छोड़ देना चाहिए, जल्द से जल्द पिसोचिन, बेजलुडोव्का और बाबे के लिए आगे बढ़ें। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए वायु सेना ने अब तक चार उड़ानें शुरू की हैं।
कीव में आम नागरिकों से बंकरों या घर के तहखानों में चले जाने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, खार्किव शहर जहां अबतक रूसी सैनिक एयरस्ट्राइक कर रहे थे, वहां रूस की लैंडिंग फोर्स उतर गई है। इसी के साथ ही हमले तेज कर दिए गए हैं। जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, तब से वहां हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं, जिसमें काफी तादाद भारतीयों की भी है। जिन्हें निकालने के लिए भारत का आपरेशन गंगा जारी है।
ये भी पढ़ेंः ‘90% फेल होने वाले जाते हैं विदेश पढ़ने’ इस बयान पर घिरे केंद्रीय मंत्री, हरदा का आया ऐसा रिएक्शन…
‘आपरेशन गंगा’ के तहत भारतीयों को रेस्क्यू करने के लिये गई नौवीं उड़ान यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार देर रात नयी दिल्ली पहुंची है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ेंःउज्जैन में बना विश्व कीर्तिमान, अयोध्या का तोड़ा रिकॉर्ड, 21 लाख दीपों से जगमग हुई बाबा महाकाल की नगरी
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पहुंचकर भारतीय नागरिकों और छात्रों से बातचीत की है। गौरतलब है कि खार्किव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां रूसी सेना लगातार हमले कर रही है। यहीं रूसी हमले के दौरान भारतीय छात्र नवीन की मौत भी हुई थी, वो कर्नाटक का रहने वाला था। भारतीय दूतावास की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर पहले भी एडवाइजरी जारी की जा चुकी हैं।यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकसी के लिए केंद्र सरकार आपरेशन गंगा का संचालन कर रही है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube