उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: (Uttarakhand Assembly Elections 2022) बीजेपी ने उत्तराखंड में अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता को भी टिकट दिया है। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवार प्रीतम सिंह से हो सकता है।
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद 59 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी गई है। भाजपा ने चकराता विधानसभा सीट से जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि वह जीत दर्ज कर सदन में प्रवेश कर सकते हैं।
आसान नहीं होगा सफर
हालांकि, रामशरण नौटियाल का चुनावी सफर आसान नहीं होगा। उनका सीधा मुकाबला, कांग्रेस के प्रीतम सिंह के साथ होगा। चकराता विधानसभा में लोकप्रिय नेता होने के साथ ही प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष भी हैं। उनकी गिनती सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाली नेताओं में होती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके प्रीतम सिंह की चकराता विधानसभा सीट पर अच्छी पकड़ है। माना जा रहा है कि इस बार भी प्रीतम सिंह की मजबूत स्थिती को देखते हुए कांग्रेस उन्हे ही टिकट देगी।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: BJP का महिलाओं को टिकट से गुरेज, सिर्फ छह पर जताया भरोसा
जुबिन करेंगे मेहनत
बात करें तो जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल की तो वह भी पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय है। बेटे जुबीन के प्रशंसकों और वोट बैंक को आकर्षित करने में जुबीन अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रामशरण नौटियाल कांग्रेस के प्रीतम सिंह को कांटे की टक्कर दे सकते हैं।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube