उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: (Uttarakhand Assembly Elections 2022) : उत्तराखंड में एक और बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। उन्हें टिहरी से टिकट मिलना तय माना जा रहा है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। देहरादून स्थित बीजेपी के प्रदेश मुख्यायलय में किशोर उपाध्याय ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि किशोर उपाध्याय को हाल ही में कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। किशोर उपाध्याय लगातार बीजेपी के नेताओं के संपर्क में थे। बीजेपी के संगठन मंत्री से रात के अंधेरे में मुलाकात करने पहुंचे किशोर उपाध्याय का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।
माना जा रहा है कि किशोर उपाध्याय को बीजेपी टिहरी से टिकट दे सकती है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube