ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Khabar Devbhoomi
top ad on 22 june
ADVERTISEMENT
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
Khabar Devbhoomi
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में यहां आठ नए डिग्री कॉलेज खोलने का सीएम धामी ने किया ऐलान

Khabar Devbhoomi Desk by Khabar Devbhoomi Desk
September 4, 2021
in Uttarakhand, बड़ी खबर
0
Share on FacebookShare on Twitter

पुष्कर सिंह धामी pushkar singh dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून में विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि राज्य में 08 नये महाविद्यालयों की स्थापना की जायेगी। जिन नये महाविद्यालयों की स्थापना की जायेगी उनमें देहरादून शहर, हरिद्वार शहर(भूपतवाला), हल्द्वानी शहर में, गदरपुर ऊधमसिंह नगर, दन्या अल्मोड़ा, कल्जीखाल पौड़ी, खिर्सु पौड़ी, देवाल चमोली, शामिल हैं। राज्य के 07 महाविद्यालयों का स्नातक से स्नातकोत्तर में उच्चीकरण किया जायेगा।

इनमें राजकीय महाविद्यालय, मुनस्यारी(पिथौरागढ़), राजकीय महाविद्यालय, गैरसैंण(चमोली), राजकीय महाविद्यालय, कपकोट(बागेश्वर), राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर, राजकीय महाविद्यालय, हल्दूचौड़(नैनीताल), राजकीय महाविद्यालय, लक्सर(हरिद्वार), राजकीय महाविद्यालय, थलीसैंण(पौड़ी) शामिल हैं।

अतिरिक्त शैक्षणिक पद सृजित होंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि पूर्व से संचालित राजकीय महाविद्यालयों में वहां की आवश्यकतानुसार स्नातक स्तर पर 50 एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 10 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों का सृजन किया जायेगा। राज्य के समस्त शासकीय महाविद्यालयों में कम से कम एक वीडियो कांफ्रेसिंग एवं अन्य आवश्यक आधुनिक तकनीकी सुविधायुक्त लैक्चर हाल स्थापित किया जायेगा।

उच्च स्तरीय समिति होगी गठित

नई शिक्षा नीति के क्रम में शासकीय विश्वविद्यालयों में इण्टर-डिसिप्लिनरी कोर्स प्रारंभ करने एवं वर्तमान पाठ्यक्रमों में बदलाव हेतु राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सुविख्यात शिक्षाविद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय एवं गृह विज्ञान की कक्षाएं भी प्रारम्भ की जायेंगी।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी विभिन्न घोषणाएं की जिसमें मालदेवता खेरी ग्रामीण क्षेत्र में 33 के.वी. विद्युत घर का निर्माण तथा आई.टी पार्क के समीप डांडा लखोंड में 33 के.वी विद्युत केन्द्र का निर्माण किया जायेगा। मालदेवता के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक वाले खाले में आर.सी.सी. पाइप लाइन द्वारा जल निकासी का कार्य स्वीकृत किया जायेगा। विकासखण्ड रायपुर में सोंग नदी पर मालदेवता फार्म से मालदेवता बाजार तक बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जायेगा।

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई, आज मिले 14 नए मरीज

रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत नगर निगम क्षेत्र में नदी/नाले/खाले में आपदा से क्षतिग्रस्त पुस्तों का निर्माण किया जायेगा, बाल्टी नदी में दिनांक 24 एवं 25 अगस्त को आयी आपदा से नदी व सडक की बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जायेगा। रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त सहस्त्रधारा-खैरी- मालदेवता मार्ग का मरम्मत कार्य किया जायेगा। वार्ड संख्या 58 डिफेंस कॉलोनी के मुख्य करिय्पा मार्ग का चौड़ीकरण, नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। रायपुर-तुनवाला-मियावाला मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मुख्य व आंतरिक मार्गों का निर्माण किया जायेगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) के विस्तारीकरण के लिए भूमि उपलब्ध करने एवं ग्राम सभा खेरी मानसिंह, मालदेवता, सौडा द्वारा एवं केशर वाला में जंगली हाथियों से फसलों के बचाव हेतु सोलर फेंसिंग का कार्य एवं आबादी क्षेत्रों के समीप आरक्षित वन भूमियों में कूड़े-करकट से बचाव हेतु जाल लगवाये जायेंगे।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 02 माह पूर्व राज्य के मुख्य सेवक रूप में कार्य करने का मौका मिला। शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी फिक्स की गई। जो कार्य विकासखण्ड एवं तहसील स्तर के हों उनका समाधान वहीं पर हो और जो कार्य जिला स्तर पर हो सकते हैं, उनका निदान जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा ही किया जायेगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जो कार्य जनपद स्तर पर पूर्ण हो सकते हैं, उन्हें शासन स्तर पर न भेजा जाय। उनका वहीं निदान किया जाय। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक कार्यदिवस को प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जन समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। तहसील दिवसों का नियमित आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर सरकार का विशेष ध्यान है। विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। ये सभी प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण कर ली जायेगी। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। सरकार का प्रयास है कि समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में एक लाख सात हजार छात्र-छात्राएं वर्तमान में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सभी महाविद्यालयों में 4जी वाईफाई की सुविधा दी गई है। एक-एक टेबलेट की व्यवस्था की जा रही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। रोजगारपरक शिक्षा एवं शिक्षा के गुणात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें  Twitter पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube

Previous Post

MDDA ऑफिस में अचानक पहुंच गए सीएम पुष्कर सिंह धामी

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मनोज सरकार को वीडियो कॉल पर दी बधाई

Related Posts

BOLDER CAR ACCIDENT
Uttarakhand

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI
Uttarakhand

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA
Uttarakhand

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
BHAGWANT MANN
बड़ी खबर

परिणय सूत्र में बंधेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी?

July 6, 2022
HEAD CONSTABLE
Uttar Pradesh

जब रोने लगा पुल‍िसवाला और हंसते रहे साथी, देखिए वीडियो; जानिये पूरी कहानी

July 6, 2022
gas cylinder
बड़ी खबर

Domestic Lpg Cylinder : और महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए क्या है नई कीमत?

July 6, 2022
Load More
Next Post
पुष्कर सिंह धामी pushkar singh dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मनोज सरकार को वीडियो कॉल पर दी बधाई

  • Trending
  • Comments
  • Latest
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022
SDM ACCIDENT

हादसा! SDM लक्सर की गाड़ी की डंपर से टक्कर, SDM की हालत गंभीर

April 26, 2022
बाबा नीम करोली baba neem karoli

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

July 25, 2021
subodh uniyal cabinet minister of uttarakhand

बड़ी ख़बर: वन विभाग के दो और IFS अधिकारियों पर गिरेगी गाज! जानिए पूरा मामला

April 25, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

0

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

0

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

0

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

0
BOLDER CAR ACCIDENT

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
BHAGWANT MANN

परिणय सूत्र में बंधेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी?

July 6, 2022

Recent News

BOLDER CAR ACCIDENT

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
BHAGWANT MANN

परिणय सूत्र में बंधेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी?

July 6, 2022
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2022 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2022 khabar Devbhoomi