नई दिल्ली। Omicron in India: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रान’ के दो मामलों की पुष्टि हुई है। ये भारत में ओमिक्रान के सबसे पहले मामले हैं।
कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रोन ’ ने भारत में भी दस्तक दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। संयुक्त सचिव ने कहा है कि देश में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले कर्नाटक(Karnataka) के हैं। मीडिया के संबोधन में अग्रवाल ने कहा कि लोगों को कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं हैं।
दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (NICD) के कार्यकारी कार्यकारी निदेशक एड्रियन प्योरन ने कहा है, ‘हमने सोचा नहीं था यह डेल्टा वेरिएंट को पीछे छोड़ देगा। ट्रांसमिशन के मामले में शायद यह स्पेशल वेरिएंट है’। बता दें कि ओमिक्रॉन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है, जैसे कि यह कितना संक्रामक है, क्या यह टीकों को चकमा दे सकता है आदि।
दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे पर बनेगा देश का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, 2.5 घंटे का होगा सफर
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया का सबसे खतरनाक वेरिएंट तेजी से फैल रहा है और अब तक 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं। लव अग्रवाल ने बताया कि ओमिक्रोन से जुड़े सभी मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनियाभर में ऐसे सभी मामलों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं देखा गया है।
ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के स्वरूप के मामले में बेहद अलग है क्योंकि यह अब तक सार्स-सीओवी-2 का सबसे ज्यादा बदला हुआ स्वरूप है। इसकी आनुवंशिक संरचना में कुल 53 उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) हैं और अकेले तो स्पाइक प्रोटीन पर 32 म्यूटेशन हैं।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube