रेप और मर्डर के आरोपी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। राम रहीम फिलहाल फरलो पर जेल से बाहर हैं।
खालिस्तानी समर्थकों से जान को खतरा होने की खबरों के बीच डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सुरक्षा प्रदान की गई है। वे फिलहाल जेल से बाहर है और ऐसे में उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला लिया गया है।
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत से मचा कोहराम
राम रहीम सिंह फरलो पर बाहर है। अदालत ने उनके फरलो के अनुरोध को मंजूरी दे दी थी और अब हरियाणा सरकार ने दोषी डेरा प्रमुख को शीर्ष स्तरीय सुरक्षा देने का फैसला किया है। बता दें कि पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और दो डेरा शिष्यों के बलात्कार के मामले में वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की छुट्टी पर 7 फरवरी को रिहा किया गया था। इन मामलों में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 2017 में राम रहीम को दोषी ठहराया था।
उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, इस दिन बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान
सनद रहे कि सरकार सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए गए व्यापक खतरे के आकलन के आधार पर किसी व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करती है। ऐसे में राम रहीम को खालिस्तानी समर्थक संगठनों से जान का खतरा बताया गया है। बता दें कि वे पंजाब चुनाव से पहले जेल से बाहर आए थे, जिसपर खूब सवाल भी उठे थे और चुनाव से पहले उनके द्वारा एक विशेष पार्टी को वोट करने के ऑर्डर की भी खबरें सामने आई थी।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube