Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • चारधाम यात्रा
  • धर्म और ज्योतिष
  • Tech
  • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • चारधाम यात्रा
  • धर्म और ज्योतिष
  • Tech
  • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
No Result
View All Result
Home धर्म और ज्योतिष

श्राद्ध पक्ष में ऐसे करें तर्पण, संपूर्ण विधि समझिए

Khabar Devbhoomi Desk by Khabar Devbhoomi Desk
September 13, 2019
in धर्म और ज्योतिष
0
Share on FacebookShare on Twitter

इस बार पितृपक्ष (13 सितंबर) शुक्रवार से शुरू होकर 28 सितंबर शनिवार आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक रहेगा। इस दौरान लोग श्राद्ध कर्म करते हैं। अपने पितरों के लिए पिंडदान, तर्पण, हवन और अन्न दान करते हैं। पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का ये सबसे बड़ा पर्व माना जाता है।
पंडित शक्तिधर बताते हैं कि प्रत्येक वर्ष के आश्विन कृष्ण पक्ष का 15 दिन पितृपक्ष कहलाता है। अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का यह पावन अवसर है। पुं नाम नरकात त्रायते यः सः पुत्रः । अर्थात पुत्र जीवित माता-पिता की सेवा करे और मरणोपरांत पितृपक्ष में उनका श्राद्ध करें तो वह पितृऋण से मुक्त होता है। इस प्रकार अपने मृत पूर्वजों अर्थात पितरों को संतुष्ट करने के लिए किया जाने वाला पिंडदान, तर्पण, हवन और अन्न दान जो श्रद्धा के साथ किया जाए वह श्राद्ध है।

अज्ञात तिथि वालों का इस दिन करें श्राद्ध
पंडित शक्तिधर कहते हैं कि वैसे तो श्राद्ध मृत्यु वाली तिथि को किया जाता है किन्तु पूर्णिमा का श्राद्ध नाना-नानी के लिए ,चतुर्दशी को अकाल मृत्यु वाले के लिए तथा अमावस्या का श्राद्ध अज्ञात तिथि वालों का होता है। इसके अतिरिक्त कुछ विशेष नियम भी हैं – सधवा स्त्री की मृत्यु किसी भी तिथि को हुई हो उसका श्राद्ध नवमी को होगा। कोई पूर्वज संन्यासी हो गया हो तो उसका द्वादशी को होगा।

ऐसे करें श्राद्ध –

पितरों के निमित्त सभी क्रियाएं जनेऊ दाएं कंधे पर रखकर और दक्षिनाभिमुख होकर की जाती है। तर्पण काले तिल मिश्रित जल से किया जाता है। श्राद्ध का भोजन, दूध, चावल, शक्कर और घी से बने पदार्थ का होता है। कुश के आसन पर बैठकर कुत्ता और कौवे के लिए भोजन रखें। इसके बाद पितरों का स्मरण करते हुए निम्न मंत्र का 3 बार जप करें  —

ओम देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च नमः।
स्वधायै स्वाहायै नित्य में भवन्तु ते ।

तदुपरांत तीन -तीन आहुतियां –

आग्नेय काव्यवाहनाय स्वाहा
सोमाय पितृ भते स्वाहा
वै वस्वताय स्वाहा

इतना करना भी संभव न हो तो जलपात्र में काला तिल डालकर दक्षिण दिशा की ओर मुहं करके तर्पण करें और ब्राह्मण को फल मिष्ठान्न खिलाकर दक्षिणा दें ।

इन बातों का रखें ध्यान  –
श्राद्ध के दिन एक समय भोजन, भूमि शयन व ब्रह्मचर्य पालन आवश्यक है। इन दिनों में पान खाना, तेल लगाना ,धूम्रपान आदि वर्जित है। इसके अतिरिक्त भोजन में उड़द, मसूर, चना, अरहर, गाजर, लौकी, बैगन, प्याज और लहसुन निषेध है।

Previous Post

दिल्ली में लागू हुआ ऑड इवेन, सीएम केजरीवाल ने किया तारीखों का ऐलान

Next Post

बाजार में नकली नोटों की संख्या दस गुना बढ़ी, पीएम मोदी के दावे फेल

Related Posts

बाबा नीम करोली baba neem karoli बाबा नीम करोली की महिमा अपरंपार है। यहां जो भी आया खाली हाथ नहीं लौटा। कहते हैं बाबा ने हर एक की झोली भरकर उसे वापस भेजा।
धर्म और ज्योतिष

बाबा नीम करोली के उपदेश आपको कभी जीवन में परेशान नहीं होने देंगे, गांठ बांध लीजिए ये बातें

May 9, 2023
peepal tree घर में पीपल का पेड़ क्यों नहीं लगाना चाहिए
धर्म और ज्योतिष

घर में पीपल का पेड़ क्यों नहीं लगाना चाहिए? पढ़िए क्या कहतीं हैं मान्यताएं

April 28, 2023
अप्रैल का राशिफल aaj ka rashifal
धर्म और ज्योतिष

अप्रैल का राशिफल : इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होने वाला है ये लाभ

March 30, 2023
मंत्रों का जाप कैसे करें, मंत्रों का जाप किस दिशा में करें
धर्म और ज्योतिष

मंत्रों का जाप किस दिशा में करें, ये जानकारी बदलेगी आपका भाग्य

March 25, 2023
चैत्र नवरात्रि में नौ देवियों के नाम देवी के नौ स्वरूप
धर्म और ज्योतिष

चैत्र नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों की होती है पूजा, पढ़िए यहां पूरी जानकारी

March 21, 2023
चैत्र नवरात्रि 2023 कलश स्थापना मुहूर्त maa durga pujan vidhi
धर्म और ज्योतिष

चैत्र नवरात्रि। कलश स्थापना का मुहूर्त, जानिए कब है अष्टमी और नवमी

March 21, 2023
Load More
Next Post

बाजार में नकली नोटों की संख्या दस गुना बढ़ी, पीएम मोदी के दावे फेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बाबा नीम करोली baba neem karoli बाबा नीम करोली की महिमा अपरंपार है। यहां जो भी आया खाली हाथ नहीं लौटा। कहते हैं बाबा ने हर एक की झोली भरकर उसे वापस भेजा।

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

February 21, 2023
TANUJ SHARMA UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक मामले में राजकीय इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार, घर पर बुला कर दिया था पेपर

August 13, 2022
पुरुष ट्रांसजेंडर

पुरुष ट्रांसजेंडर भारत में पहली बार मां बनेगा, ऋग्वेद में भी है पुरुषों के बच्चा पैदा करने का जिक्र, पढ़िए अनोखा मामला

February 7, 2023

IPS अनंत देव तिवारी, जिसने पोस्टर छपवा कर 100 से अधिक अपराधियों को यमलोक पहुंचा दिया

March 12, 2023

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

Ipl Tata final 2023

IPL 2023 का फाइनल मुकाबला, ग्राउंड तैयार, खिलाड़ी तैयार पर पुलिस क्यों हुई सतर्क

May 27, 2023
bus-accident

चार धाम यात्रा मार्ग पर हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

May 13, 2023
प्राइमरी स्कूल schools opening

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के निराशाजनक परिणाम पर अब महानिदेशक ने जारी की नोटिस

May 13, 2023
uttarakhand-police_

उत्तराखंड। पिरान कलियर में नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद अब पुलिस हुई सतर्क, प्रशासन भी रख रहा नजर

May 13, 2023

Recent News

Ipl Tata final 2023

IPL 2023 का फाइनल मुकाबला, ग्राउंड तैयार, खिलाड़ी तैयार पर पुलिस क्यों हुई सतर्क

May 27, 2023
bus-accident

चार धाम यात्रा मार्ग पर हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

May 13, 2023
प्राइमरी स्कूल schools opening

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के निराशाजनक परिणाम पर अब महानिदेशक ने जारी की नोटिस

May 13, 2023
uttarakhand-police_

उत्तराखंड। पिरान कलियर में नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद अब पुलिस हुई सतर्क, प्रशासन भी रख रहा नजर

May 13, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2023 khabar Devbhoomi