• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म और ज्योतिष
  • व्यापार और निवेश
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • विज्ञान और नवाचार
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म और ज्योतिष
  • व्यापार और निवेश
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • विज्ञान और नवाचार
No Result
View All Result
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
No Result
View All Result
Home धर्म और ज्योतिष

न्याय के देवता शनि देव, पढ़िए पूरी कथा

Khabar Devbhoomi Desk by Khabar Devbhoomi Desk
September 11, 2019
in धर्म और ज्योतिष
0
Share on FacebookShare on Twitter

शनि देव को हिन्दू धर्म में न्याय का देवता माना जाता है। कई लोग इन्हें कठोर मानते हैं क्योंकि इनके प्रकोप से बड़े से बड़ा धनवान भी दरिद्र बन जाता है। परंतु ऐसा सही नहीं है। दरअसल शनि देव न्याय के अधिकारी है और उनका न्याय निष्पक्ष होता है। निष्पक्ष न्याय में दंड भी मिलता है।

शनि देव का जन्म (Birth Story of Shani Dev)

शनि देव के जीवन से जुड़ी कई प्रमुख बातें हैं जिनमें उनका बचपन सबसे प्रमुख है। हिन्दू मान्यतानुसार शनि देव का जन्म सूर्यदेव की दूसरी पत्नी छाया के गर्भ से हुआ था। जिस समय शनि देव गर्भ में थे माता छाया शिवजी की पूजा में लीन थीं। उन्हें अपने खाने-पीने की भी सुध नहीं होती थी। इस कारण शनि देव का वर्ण श्याम यानि काला हो गया।

शनि देव का रंग देख सूर्यदेव क्रोधित हो उठे और अपनी पत्नी छाया पर आरोप लगाया कि शनि देव उनके पुत्र नहीं हैं। तभी से शनि देव का अपने पिता से बैर हो गया। इसके बाद सूर्य की तरह शक्तियां और स्थान पाने के लिए शनि देव ने शिवजी की आराधना की और नवग्रहों में स्थान पाया।

शनि देव के मंत्र (Shani Dev Mantra)

माना जाता है कि “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को शनि की महादशा और साड़ेसाती प्रकोप से राहत मिलती है।

 

शनि देव के नाम ( Name of Shani Dev)

  • कोणस्थ
  • पिंगल
  • बभ्रु
  • रौद्रान्तक
  • यम
  • सौरि
  • शनैश्चर
  • मंद
  • पिप्पलाश्रय

 

शनि देव का परिवार (Family of Shani Dev)

हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार शनि देव सूर्य के पुत्र हैं तथा इनकी माता का नाम छाया है। माना जाता है कि जन्म से ही काला रंग होने के कारण इनके पिता ने इन्हें नहीं अपनाया था। इसलिए शनि देव अपने पिता को अपना शत्रु मानते हैं।

 

शनि देव से जुड़ी महत्त्वपूर्ण बातें (Facts of Shani Dev)

  1. शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है।
  2. शनि देव का वाहन गिद्ध, कुत्ता, भैंस आदि हैं।
  3. शनिवार को तेल, काले तिल, काले कपड़े आदि दान करने से शनि देव प्रसन्न रहते हैं।
  4. मान्यता है कि शनि देव की अपने पिता सूर्यदेव से अच्छे रिश्ते नहीं हैं।
  5. एक कथानुसार हनुमान जी ने शनि देव को रावण की कैद से मुक्त कराया था। तभी से हनुमान जी की आराधना करने वाले जातकों को शनि देव नहीं सताते।
  6. शनि देव की गति मंद यानि बेहद धीमी है। इसी कारण एक राशि में वह करीब साढ़ेसात साल तक रहते हैं।

 

शनिदेव को प्रसन्न करने उपाय (Remedies for Shani Dasha)

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन तेल चढ़ाने, पीपल पर जल देने, कुत्ते को भोजन कराने आदि से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस दिन काले रंग की वस्तु दान करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।

 

शनि देव के मुख्य मंदिर (Famous Temples of Shani Dev)

  • शनि शिंगणापुर
  • शनिश्चरा मंदिर( ग्वालियर)
  • शनि मंदिर (इंदौर)
  • प्राचीन शनि मंदिर (मुरैना)

शनि जयंती (Shani Jayanti)

शनि जयंती का पावन पर्व हिन्दू धर्म का विशेष पर्व माना जाता है। इस दिन को शनि देव के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। शनि जयंती का पर्व उन लोगों के लिए बहुत महत्त्व रखता है जो लोग शनि के प्रकोप से पीड़ित होते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूरे श्रद्धाभाव से शनि देव की पूजा करके दान करने से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं।

Tags: shani dev katha
Previous Post

पीएम मोदी को मिले उपहारों की होगी निलामी, हर कोई लगा सकता है बोली

Next Post

भारत और चीन के सैनिकों के बीच धक्का मुक्की, झड़प, हालात तनावपूर्ण

Related Posts

vastu tips आर्थिक तंगी
धर्म और ज्योतिष

VASTU TIPS: घर के मुखिया से जुड़ी होती है पूर्व दिशा, जानें वास्तु शास्त्र में महत्व

January 27, 2023
26
लाल किताब के टोटके LAL KITAB '
धर्म और ज्योतिष

लाल किताब के टोटके बदले सकते हैं आपकी किस्मत, एक बार आजमा कर देखिए

January 2, 2023
10
बुध गोचर 2023 पंचमहापुरुष राजयोग
धर्म और ज्योतिष

बुध गोचर 2023 पंचमहापुरुष राजयोग, ये राशियां होंगी मालामाल

December 28, 2022
66
baba neem karoli images
धर्म और ज्योतिष

बाबा नीम करोली के चमत्कार की कहानियां, जब बाबा ने नदी के पानी को घी में बदल दिया

December 23, 2022
73
vastu tips आर्थिक तंगी
Lifestyle

Vastu Tips: पैसे आते ही खर्च हो जाते हैं! बनी रहती है आर्थिक तंगी! तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

December 28, 2022
17
दिवाली 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त
धर्म और ज्योतिष

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा, लक्ष्मी गणेश पूजा की विधि

October 24, 2022
3
Load More
Next Post
China-PLA-

भारत और चीन के सैनिकों के बीच धक्का मुक्की, झड़प, हालात तनावपूर्ण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बाबा नीम करोली baba neem karoli

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

December 23, 2022
TANUJ SHARMA UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक मामले में राजकीय इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार, घर पर बुला कर दिया था पेपर

August 13, 2022
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022
TANUJ SHARMA UKSSSC

उत्तराखंड। सस्पेंड हुआ UKSSSC पेपर लीक में पकड़ा गया टीचर, उगल रहा है कई राज

August 16, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी बोले ‘इंदिरा-राजीव की हत्या शहादत नहीं बल्कि ‘हादसा’

February 1, 2023
ukpsc लोक सेवा आयोग

UKPSC Exam 2023: आयोग ने नई भर्ती के लिए मांगे आवेदन, ये है आखिरी तारीख

February 1, 2023
union budget 2023

बजट की 7 प्राथमिकताएं, पढ़िए Union Budget 2023 की हर जरूरी बात…

February 1, 2023
union budget 2023

Union Budget 2023: वेतनभोगियों को बड़ी राहत, सात लाख की कमाई कोई टैक्स नहीं |

February 1, 2023

Recent News

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी बोले ‘इंदिरा-राजीव की हत्या शहादत नहीं बल्कि ‘हादसा’

February 1, 2023
1
ukpsc लोक सेवा आयोग

UKPSC Exam 2023: आयोग ने नई भर्ती के लिए मांगे आवेदन, ये है आखिरी तारीख

February 1, 2023
2
union budget 2023

बजट की 7 प्राथमिकताएं, पढ़िए Union Budget 2023 की हर जरूरी बात…

February 1, 2023
5
union budget 2023

Union Budget 2023: वेतनभोगियों को बड़ी राहत, सात लाख की कमाई कोई टैक्स नहीं |

February 1, 2023
3
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2023 khabar Devbhoomi