WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_42f_1.MAI' (Errcode: 28 "No space left on device")]SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

देहरादून। उत्तराखंड को पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष मिल गई है। कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी को विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।
उत्तराखंड के 22 साल के राजनीतिक इतिहास में पहली बार विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर किसी महिला विधायक ने जिम्मेदारी संभाली है।
कोटद्वार से बीजेपी विधायक ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। ऋतु खंडूरी को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
तकरीबन 11 बजे के आसपास उत्तराखंड विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु हुई। चूंकि इस पद के लिए एक ही नामांकन किया गया था लिहाजा वोटिंग की जरूरत नहीं थी। सर्वसम्मति से ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया।
‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ संविधान निर्माताओं के सपनों को करेगा पूरा: पुष्कर सिंह धामी
विधानसभा अध्यक्ष का पद संभालने के बाद ऋतु खंडूरी ने इसे राज्य की हर महिला का सम्मान बताया है। ऋतु खंडूरी ने कहा है कि एक महिला का विधानसभा अध्यक्ष बनना राज्य की हर महिला का सम्मान है।
आपको बता दें कि ऋतु खंडूरी कोटद्वार से विधायक चुन कर आईं हैं। कोटद्वार सीट उनके लिए बेहद अहम थी। ऋतु ने यहां कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को हराया है। सुरेंद्र सिंह नेगी वही नेता हैं जिन्होंने कभी ऋतु खंडूरी के पिता जनरल (रिटा) बीसी खंडूरी को इसी सीट पर हराया था। एक तरह से देखा जाए तो ऋतु ने अपने पिता की हार का बदला लिया है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋतु खंडूरी को शुभकामनाएं दीं हैं। सीएम धामी ने कहा है कि राज्य के इतिहास में 22 सालों बाद ये दिन आया है।