उत्तराखंड की एक बेटी का हाथ आखिरकार काट दिया गया है। रुद्रप्रयाग के जखोली की रहने वाली 12 साल की अनुष्का का दाहिना हाथ डॉक्टरों ने काट दिया है। 31 दिसंबर को अनुष्का हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गयी थी। इस हादसे में अनुष्का 35 फीसदी तक जल गई थी और उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टर्स ने उसका दाहिना हाथ काटने का फैसला लिया था। अनुष्का का दाहिना हाथ काटे जाने के साथ ही राज्य की एक होनहार खिलाड़ी के भविष्य की राह और मुश्किल हो गई है। आपको बता दें कि अनुष्का खो खो और कबड्डी की शानदार खिलाड़ी हैं और जिला स्तर तक खेल चुकी हैं। अनुष्का अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारियों में लगी थीं इसी बीच ये हादसा हो गया।

वहीं इस हादसे के बाद अनुष्का के माता पिता के ऊपर भी परेशानियों का पहाड़ टूट गया है। अनुष्का के इलाज में तकरीबन 10 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। अनुष्का के पिता के पास अपनी बच्ची के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। हालांकि विद्युत विभाग ने मदद का भरोसा दिया है लेकिन वो मदद भी नाकाफी होगी लिहाजा लोग अनुष्का की मदद के लिए दिल खोल कर आगे आ रहें हैं। आप भी चाहें तो अपनी मदद दे सकते हैं।
नाम – अनुष्का
उम्र-12
पिता- जगदीश नेगी
माता- रेखा देवी
acaount no – 33904461042 (रेखा देवी)
sbi जखोली
Ifsc code – SBIN0006213
Mob
9690692081
9410189177
9458948370
आप इस खबर को भी अन्य लोगों के साथ साझा करिए, अपने फेसबुक टाइमलाइन पर साझा करिए, अन्य ग्रुपों में भेजिए ताकि लोग सहयोग के लिए प्रेरित हो सकें।