उत्तराखंड में मौसम कहर बरपा रहा है। ठंड अपने पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे ठंड में इजाफा होगा। हाड़ कंपाने वाली ठंड का लोगों को सामना करना पड़ेगा। बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। मैदानी इलाकों में शीतलहर अपने चरम पर रहेगी।
वहीं ठंड से पूरा उत्तराखंड कांप रहा है। बुधवार को देर रात चमोली और जोशीमठ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे जिले में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह यहां सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी होती रही। वहीं राजधानी देहरादून में भी बुधवार की रात लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। गुरुवार की सुबह राजधानी में सुबह सात बजे बाज सूर्य देव के दर्शन हुए।
ये भी पढ़िए – बीजेपी को वोट देने से मना किया तो भाजपाई मुंह में घुसेड़ने लगा डंडा, देखिए वीडियो
वहीं उत्तरकाशी की यमुनाघाटी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगह प्राकृतिक जलस्रोत जमने की भी सूचना है। बुधवार को अल्मोड़ा में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है, वहीं चमोली के जोशीमठ में भी शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुमाऊं के मुुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार, रुड़की, उधमसिंह नगर में सुबह कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।
मसूरी में तड़के और देर रात जमकर पाला पड़ रहा है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। नगर में वैसे तो अक्सर मौसम बदलता ही रहता है, लेकिन बुधवार को दोपहर बाद काले बादलों ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया, जिससे नगर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया।