रविवार की तड़के सुबह मसूरी से देहरादून की तरफ काफी तेज रफ्तार से आ रही थी बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में बैठे 5 लोगों में से 2 की मौत हो गई जबकि एक युवती समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह एक बलेनो कार मसूरी से देहरादून की तरफ काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। सुबह करीब 4.10 बजे राजपुर क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार सभी घायलों को बाहर निकाला और 108 की मदद से दून चिकित्सालय भिजवाया, जहां इलाज के दौरान कार चालक अनिल कुमार सिंह और कार सवार नीरज की मौत हो गई। दोनों मृतक टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वहीं घायल रोहित, ऋषभ और 19 वर्षीया युवती अदिति का दून चिकित्सालय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मृतकों के नाम और पता-
1- अनिल कुमार सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 26 वर्ष।
2- नीरज पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम श्री कोट तहसील घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष।
घायलों के नाम पते-
1- रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार नेहरू कॉलोनी, उम्र 21 वर्ष
2- ऋषभ पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार, नेहरू कॉलोनी, उम्र 19 वर्ष,
3- अदिति नेगी पुत्री राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला, नेहरू कॉलोनी, देहरादून