• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म और ज्योतिष
  • व्यापार और निवेश
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • विज्ञान और नवाचार
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म और ज्योतिष
  • व्यापार और निवेश
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • विज्ञान और नवाचार
No Result
View All Result
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
No Result
View All Result
Home slider

सीएम रावत ने दिए तीलू रौतेली पुरुस्कार, पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी सम्मानित

admin by admin
July 6, 2018
in slider, Uttarakhand News
0
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेे 13 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया।
निदेशालय महिला सशक्तिकरण, प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में 13 महिलाओं/किशोरियों को राज्य स्त्री शक्ति ‘‘तीलू रौंतेली पुरस्कार’’से  व 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकारी पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेे 13 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। जबकि 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाकर ही समाज को आगे ले जाया सकता है। समाज में सुधार के लिए दृढ़ संकल्प शक्ति व त्याग की भावना आवश्यक है। उत्तराखण्ड में पर्यावरण संरक्षण, समाज सुधार से लेकर राज्य निर्माण में मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। तीलू रौतेली पुरस्कार समाज के लिए सर्वस्व त्याग करने वाली हमारी माताओ ंव बहनों को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होने वाली सायरा बानो ने बहुत ही हिम्मत का परिचय देते हुए तीन तलाक के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी है।

मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि बहुत सी ऐसी महिलाएं भी हैं जो कि राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं। राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिकी को बेहतर करने के लिए अनेक योजनाओं पर काम कर रही है। ‘देव भूमि प्रसाद’ योजना का बहुत अच्छा परिणाम मिला है। केवल केदारनाथ में ही 2 माह में श्रद्धालुओं को 1 करोड़ 25 लाख से अधिक के प्रसाद की बिक्री की जा चुकी है। बद्रीनाथ व केदारनाथ के अलावा अब यह योजना पूर्णागिरी, जागेश्वर, चंडी देवी मंदिर में भी प्रारम्भ की गई है। आगे इसका और विस्तार किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक रूप से उपलब्ध स्थानीय उत्पादों की महत्ता को समझना होगा। केवल इनका सर्टिफिकेशन किया जाना होगा। अति कुपोषित बच्चों के लिए राज्य में तैयार किए गए पोष्टिक आहार ‘ऊर्जा’ (मण्डुवा, काला भट्ट, चैलाई, गेहूं, सोयाबीन, मक्का व मूंगफली आधारित खाद्य सामग्री) को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली का जन्म दिवस 8 अगस्त को होता है। इसलिए आगे से इस कार्यक्रम का अयोजन 8 अगस्त को किया जाएगा। राज्य सरकार केवल जच्चा-बच्चा के लिए 500 बेड का अस्पताल बनाएगी। इसके लिए उपयुक्त स्थान पर भूमि का चयन किया जाएगा।

महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। तीलू रौतेली पुरस्कार का उद्देश्य उन महिलाओं के काम को मान्यता देना है जिन्होंने समाज सुधार के लिए कठिन संघर्ष किया है। महिलाओं को और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ना है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र नेे राज्य की विभिन्न क्षेत्रों-जैसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन, किशोरी शिक्षा, समाज में व्याप्त बुराईयों के विरूद्ध लोगों को जगारूक करना, कन्या शिक्षा को प्रोत्साहन, नदी में डूबते बच्चे की जान बचाना, बाघ के हमले से बच्चों एवं मवेशियों की जान बचाना आदि अद्वितीय कार्य करने वाली 13 महिला/किशोरियों को प्रशस्ति पत्र और रू. 21,000 की धनराशि का चैक वितरित कर वर्ष 2017-18 के लिए ‘‘राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया और राज्य में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के अन्तर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में से उत्कृष्ठ कार्य कर योजना का लाभ अपने क्षेत्र की पात्र लाभर्थियों को प्रदान करने एवं समाज में जागरूकता लाने के लिए 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र एवं रू. 10,000 की धनराशि का चैक वितरित कर वर्ष 2017-18 के लिये राज्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उधमसिंहनगर की शायरा बानो को तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लडने, उधमसिंगनगर की कु. निर्मला को दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी से सम्मानित होने, उत्तरकाशी की श्रीमती छब्बी देवी को अपनी बाघ से दो बेटियों की जान बचाने, उत्तरकाशी की श्रीमती सविता चमोली व श्रीमती उषा किरण बिष्ट को बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगियों में प्रतिभाग कराने, अल्मोड़ा की सुश्री हेमलता भट्ट को समाज सेवा के अन्तर्गत समुदाय के जरूरतमन्दों को निःशुल्क भोजन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने, बागेश्वर की कु.पल्लवी उप्रेती को ताईक्वाडों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, देहरादून की सुश्री अंजू को गंगा में डूबते बच्चे की जान बचाने, देहरादून की कु. मृणालिका अत्रेय करांटे व बाॅक्सिंग में राष्ट्रीय व अन्तरराष्र्टीय स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर, हरिद्वार की डाॅ.पुष्पा रानी वर्मा को शालाघर के माध्यम से निर्धन बालिकायों को शिक्षित करने, नैनीताल की कु.त्रितिक्षा कपिल ताईक्वाडों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृट प्रदर्शन करने, पिथौरागढ़ की श्रीमती हेमा थलाल को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना व भ्रूूण हत्या रोकने हेतु ग्रामीण क्षत्रों में जागरूकता अभियान चलाने, रूद्रप्रयाग की श्रीमती उपासना सेमवाल को बालिका शिक्षा, दहेज उन्मूलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और समाज व्याप्त कुरितियों खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर तीलू रौंतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया

राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से कु.शबनम खातून, सुश्री आशा आर्य, सुश्री शिखा जोशी, सुश्री आशा, श्रीमती नीतू नेगी, श्रीमती पिंकी देवी, श्रीमती रितेश, श्रीमती रूकमणी खरे, श्रीमती उर्मिला, श्रीमती अनिता चैहान, श्रीमती पे्रमा जोशी श्रीमती मीनाक्षी नैथानी, श्रीमती कविता देवी, श्रीमती लक्ष्मी देवी पंवार, श्रीमती हेमलता देवी, श्रीमती रेखा भट्ट, श्रीमती ममता देवी, श्रीमती रंजीता अरोरा, श्रीमती सीमा सैनी एवं श्रीमती विमला देवी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक सहसपुर श्री सहदेव पुण्डीर एवं निदेशक आई.सी.डी.एस. श्री रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Tags: Tilu RautelaTrivendra Singh Rawat
Previous Post

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मांगी गोमुख की हर तीन महीने में रिपोर्ट

Next Post

तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली सायरा होंगी बीजेपी में शामिल?

Related Posts

पटवारी पेपर लीक
Uttarakhand News

उत्तराखंड। पटवारी पेपर लीक मामले में फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

March 20, 2023
0
बेरोजगारों के आंदोलन cm pushkar singh dhami
Uttarakhand News

उत्तराखंड में शराब पर लगा गोवंश सेस, धामी कैबिनेट में हुआ फैसला

March 20, 2023
2
पेपर लीक की CBI जांच धामी कैबिनेट cm dhami cabinet ministers given charge of district उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून की तैयारी हो गई है। सीएम धामी ने नए नकल विरोधी कानून के अध्यादेश के ड्राफ्ट का अनुमोदन दे दिया है।
Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार कराएगी दुर्गा सप्तशती और रामचरित मानस का पाठ, बजट जारी

March 20, 2023
5
परमजीत सिंह बिष्ट paramjit
Uttarakhand News

उत्तराखंड के लाल परमजीत सिंह बिष्ट ने किया कमाल, पा लिया ओलंपिक का टिकट

March 20, 2023
5
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी
Uttarakhand News

देहरादून। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, महिला वार्डन से छेड़खानी के बाद नाराज हुए छात्र

March 20, 2023
5
उत्तराखंड में मौसम बारिश और बर्फबारी weather alert जोशीमठ
Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा, देहरादून में आज ओले गिरने का पूर्वानुमान

March 20, 2023
8
Load More
Next Post

तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली सायरा होंगी बीजेपी में शामिल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बाबा नीम करोली baba neem karoli बाबा नीम करोली की महिमा अपरंपार है। यहां जो भी आया खाली हाथ नहीं लौटा। कहते हैं बाबा ने हर एक की झोली भरकर उसे वापस भेजा।

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

February 21, 2023
TANUJ SHARMA UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक मामले में राजकीय इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार, घर पर बुला कर दिया था पेपर

August 13, 2022
पुरुष ट्रांसजेंडर

पुरुष ट्रांसजेंडर भारत में पहली बार मां बनेगा, ऋग्वेद में भी है पुरुषों के बच्चा पैदा करने का जिक्र, पढ़िए अनोखा मामला

February 7, 2023
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

पटवारी पेपर लीक

उत्तराखंड। पटवारी पेपर लीक मामले में फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

March 20, 2023
बेरोजगारों के आंदोलन cm pushkar singh dhami

उत्तराखंड में शराब पर लगा गोवंश सेस, धामी कैबिनेट में हुआ फैसला

March 20, 2023
पेपर लीक की CBI जांच धामी कैबिनेट cm dhami cabinet ministers given charge of district उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून की तैयारी हो गई है। सीएम धामी ने नए नकल विरोधी कानून के अध्यादेश के ड्राफ्ट का अनुमोदन दे दिया है।

उत्तराखंड सरकार कराएगी दुर्गा सप्तशती और रामचरित मानस का पाठ, बजट जारी

March 20, 2023
परमजीत सिंह बिष्ट paramjit

उत्तराखंड के लाल परमजीत सिंह बिष्ट ने किया कमाल, पा लिया ओलंपिक का टिकट

March 20, 2023

Recent News

पटवारी पेपर लीक

उत्तराखंड। पटवारी पेपर लीक मामले में फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

March 20, 2023
0
बेरोजगारों के आंदोलन cm pushkar singh dhami

उत्तराखंड में शराब पर लगा गोवंश सेस, धामी कैबिनेट में हुआ फैसला

March 20, 2023
2
पेपर लीक की CBI जांच धामी कैबिनेट cm dhami cabinet ministers given charge of district उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून की तैयारी हो गई है। सीएम धामी ने नए नकल विरोधी कानून के अध्यादेश के ड्राफ्ट का अनुमोदन दे दिया है।

उत्तराखंड सरकार कराएगी दुर्गा सप्तशती और रामचरित मानस का पाठ, बजट जारी

March 20, 2023
5
परमजीत सिंह बिष्ट paramjit

उत्तराखंड के लाल परमजीत सिंह बिष्ट ने किया कमाल, पा लिया ओलंपिक का टिकट

March 20, 2023
5
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2023 khabar Devbhoomi


Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 263

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 264

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 265