• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म और ज्योतिष
  • व्यापार और निवेश
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • विज्ञान और नवाचार
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म और ज्योतिष
  • व्यापार और निवेश
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • विज्ञान और नवाचार
No Result
View All Result
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
No Result
View All Result
Home slider

सीएम रावत ने की विधानसभाओं में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

admin by admin
July 13, 2018
in slider, Uttarakhand News
0
Share on FacebookShare on Twitter
शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चमोली व रूद्रप्रयाग जनपद के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें मुख्यतः मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में केबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, श्री प्रकाश पंत, विधायक श्री महेन्द्र भट्ट, श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्री मनोज रावत, अपर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, श्रीमती राधा रतूड़ी सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी व जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए केबिनेट मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग एवं केदारनाथ विधानसभा की समीक्षा की गई। एनआईसी में तकनीकी खराबी होने के कारण रूद्रप्रयाग एवं थराली विधानसभा की समीक्षा नहीं हो पायी। इन विधानसभाओं की समीक्षा के लिए अलग से तिथि घोषित की जायेगी। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ विधानसभा की 24 घोषणाओं की समीक्षा की गई। जिसमें से 02 पूर्ण हो चुकी हैं, 19 पर कार्य गतिमान है, शेष पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। कर्णप्रयाग विधानसभा में की गई घोषणाओं में से 20 पर कार्य गतिमान है, शेष शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 07 घोषणाओं पर कार्य गतिमान है।
इससे पूर्व बैठक में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को विभिन्न विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।
केदारनाथ विधानसभा की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरीकुंड में तप्त कुण्ड को उसके पुराने स्वरूप में बनाया जायेगा। सिंचाई विभाग इसका निर्माण करेगी। गर्म जलधारा का स्वरूप प्राचीन ही रहे, इसके लिए कन्सलटेंट एजेंसी की राय ली जाये। 2013 की आपदा के दौरान यह तप्त कुण्ड बह गया था। ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी में पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए सर्वे हो चुका है, डीपीआर बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने इन पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिये। लदोली में आंगनवाड़ी भवन के निर्माण की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जायेगी।
बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बद्रीनाथ एवं गोविन्द घाट में आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जायेगा। जिसके लिए एक सप्ताह में भूमि चयन के निर्देश दिये गये। बद्रीनाथ एवं गोविन्द घाट में साइनेज लगाये जायेंगे। जोशीमठ में हेलीपैड के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। डीजीसीए से क्लीयरेंस मिलने के उपरान्त शीघ्र कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। बद्रीनाथ में राजीव गांधी माध्यमिक नवोदय विद्यालय में छात्रावास के लिए शीघ्र ही भूमि का चयन कर लिया जायेगा। बद्रीनाथ में पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेंसी बनाने के लिए शीघ्र एस्टीमेट भेजने को कहा गया। गोपेश्वर में प्रेक्षागृह के लिए शीघ्र डीपीआर बनाई जा रही है। बद्रीनाथ के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।
कर्णप्रयाग विधानसभा के  अन्तर्गत  सुनियोजित विकास के लिए गैरसैंण के मास्टर प्लान का कार्य गतिमान है। गैरसैंण में पेयजल की समस्या के हल के लिए झील का निर्माण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने इसकी डीपीआर अक्टूबर माह के अंत तक तैयार करने के निर्देश दिए। भराड़ीसैंण में हेलीपैड का विस्तार किया जायेगा। इसके विस्तार से पूर्व इसका तकनीकि परीक्षण करवाने के निर्देश भी दिये गये। गैरसैंण में प्रेक्षागृह के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। राजकीय इण्टर कॉलेज कर्णप्रयाग का नाम विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह के नाम पर रखा गया है। हरगढ़ को एक्सीलेंस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार के औषधीय प्रजाति के पुष्प लगाये जायेंगे। कनोठ-खेत-कोली पेयजल लाईन भी स्वीकृत की गई है।
इनके अतिरिक्त उक्त विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न सड़क, पेयजल, पार्किंग, विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई।
Tags: khabar devbhoomiUttarakhand news
Previous Post

साहसिक खेल उपकरणों की लगेगी प्रदर्शनी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Next Post

खौफनाक : छात्र पर मिट्टी का तेल डाला और जला दिया, मौत

Related Posts

FOUR LANE HIGHWAY
Uttarakhand News

देहरादून। भानियावाला से ऋषिकेश के बीच फोर लेन हाईवे को मंजूरी, एलॉट हुआ बजट

February 8, 2023
1
PMO DELHI BUILDING जोशीमठ
Uttarakhand News

जोशीमठ को लेकर PMO में होगी बड़ी बैठक, इधर धामी कैबिनेट की बैठक टली

February 8, 2023
3
KEDARNATH HELI SEWA
Uttarakhand News

दून से सीधे केदारनाथ धाम भेजने की तैयारी में सरकार, अब होगी ऐसी व्यवस्था

February 8, 2023
2
itbp suicide by pistol
Uttarakhand News

आईटीबीपी के जवान ने अपनी ही रायफल से खुद को मारी गोली , जांच में जुटी पुलिस

February 8, 2023
9
उत्तराखंड में मौसम बारिश और बर्फबारी weather alert जोशीमठ
Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

February 8, 2023
1
karan mahra करन माहरा
Uttarakhand News

उत्तराखंड। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, क्या पता कौन सा पेपर लीक हो गया हो?

February 7, 2023
3
Load More
Next Post

खौफनाक : छात्र पर मिट्टी का तेल डाला और जला दिया, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बाबा नीम करोली baba neem karoli

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

December 23, 2022
TANUJ SHARMA UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक मामले में राजकीय इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार, घर पर बुला कर दिया था पेपर

August 13, 2022
पुरुष ट्रांसजेंडर

पुरुष ट्रांसजेंडर भारत में पहली बार मां बनेगा, ऋग्वेद में भी है पुरुषों के बच्चा पैदा करने का जिक्र, पढ़िए अनोखा मामला

February 7, 2023
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

FOUR LANE HIGHWAY

देहरादून। भानियावाला से ऋषिकेश के बीच फोर लेन हाईवे को मंजूरी, एलॉट हुआ बजट

February 8, 2023
rbi REPO RATE रेपो रेट

RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, महंगी होगी आपकी EMI

February 8, 2023
PMO DELHI BUILDING जोशीमठ

जोशीमठ को लेकर PMO में होगी बड़ी बैठक, इधर धामी कैबिनेट की बैठक टली

February 8, 2023
KEDARNATH HELI SEWA

दून से सीधे केदारनाथ धाम भेजने की तैयारी में सरकार, अब होगी ऐसी व्यवस्था

February 8, 2023

Recent News

FOUR LANE HIGHWAY

देहरादून। भानियावाला से ऋषिकेश के बीच फोर लेन हाईवे को मंजूरी, एलॉट हुआ बजट

February 8, 2023
1
rbi REPO RATE रेपो रेट

RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, महंगी होगी आपकी EMI

February 8, 2023
1
PMO DELHI BUILDING जोशीमठ

जोशीमठ को लेकर PMO में होगी बड़ी बैठक, इधर धामी कैबिनेट की बैठक टली

February 8, 2023
3
KEDARNATH HELI SEWA

दून से सीधे केदारनाथ धाम भेजने की तैयारी में सरकार, अब होगी ऐसी व्यवस्था

February 8, 2023
2
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2023 khabar Devbhoomi


Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 263

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 264

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 265