वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मैकूलाल व कांग्रेस नगर एससी विभाग के अध्यक्ष रहे मुकेश कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलायी।
कूलाल ने कहा कि वह भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए वहीं मुकेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस में सम्मान न मिलने के चलते भाजपा में शामिल हुए। वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व प्रभारी अध्यक्ष नगर पंचायत लालकुआ मैकूलाल व कांग्रेस नगर अध्यक्ष एससी मुकेश कुमार ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ विधायक नवीन दुम्का व जिलाअध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत कर कहा कि भाजपा के सुशासन का यह परिणाम है कि अन्य दलों के नेताओं को भाजपा पर विश्वास जगा है और भाजपा ही देश की हितैषी है।