No Result
View All Result
भगवान न करे कि आपको आपातकालीन सेवा का नंबर 108 डायल करना पड़े लेकिन अगर आपको डायल करना ही पड़ गया तो आपको कोई मदद मिल पाएगी इसकी संभावना बेहद कम है। दरअसल 108 सेवा के फील्ड कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। लिहाजा प्रदेशभर में 108 एंबुलेंस सेवा और खुशियों की सवारी के पहिये पूरी तरह थमे रहेंगे।
कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। दूसरी ओर 108 प्रबंधन ने आंदोलन पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कर्मियों को काम पर लौटने का नोटिस जारी किया है। साथ ही नए सिरे से कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बुधवार को प्रदेशभर में 108 आपातकालीन सेवा की 139 एंबुलेंस और 95 खुशियों की सवारी का संचालन पूरी तरह ठप रहा। 717 फील्ड कर्मियों ने प्रबंधन पर उत्पीड़नात्मक रवैया अपनाने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न करने का आरोप लगाते हुए सामूहिक कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी संगठन के प्रदेश सचिव विपिन जमलोकी ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रबंधन से वार्ता का प्रयास किया लेकिन उनकी एक नहीं सुनी जा रही है। राजधानी दून में कर्मचारी परेड मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की मनमानी का जवाब दिया जाएगा।
No Result
View All Result
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 263
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 264
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 265