No Result
View All Result
नए साल के जश्न में मौसम खलल डाल सकता है। मौसम विभाग ने एक से तीन जनवरी तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में रविवार को भी मामूली बढ़त दर्ज की गई। हालांकि इसके बावजूद ठिठुरन बरकरार है। प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में तापमान पांच डिग्री से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल के दौरान ठंड बढ़ सकती है।
रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पहाड़ी जिलों के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों का न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ शून्य से ऊपर चढ़ गया है।
रविवार को उत्तरकाशी, जोशीमठ, मसूरी, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, मुक्तेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पंतनगर क्षेत्र का तापमान एक से चार डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा समेत कुछ शहरों में तापमान शून्य के आसपास बना हुआ है।
No Result
View All Result
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 263
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 264
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 265