सोमवार के दिन देवभूमि में हड़कंप मच गया। पहले खबर केदारनाथ धाम से आई है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में महाराष्ट्र और बिहार के दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खबर ये भी है कि यमुनोत्री में भी दो तीर्थयात्रियों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि यमुनोत्री धाम में भी यात्रा के वक्त दो यात्रियों की मौत हो गई। राजस्थान के एक यात्री की यमुनोत्री जाते वक्त जानकीचट्टी में तबीयत खराब हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने उन्हें बचाने के लिए जान जोखिम में डाल दी। वहीं महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली एक महिला की यमुनोत्री से लौटते वक्त मौत हो गई।
ये भी पढ़िए – सांसद कोश्यारी से पूछा कामकाज का हिलाब तो यूं भड़क गए…देखिए वीडियो
बदले मौसम की वजह से राज्य के ऊपरी इलाकों में तापमान में कमी हुई है। इसके साथ ही यात्रा बेहद मुश्किल हुई है। लगातार बारिश से सरकारी व्यवस्थाएं भी अस्तव्यस्त हैं।