No Result
View All Result
देहरादून। नए साल के जश्न के दौरान हुड़दंग मचाना महंगा पड़ सकता है। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जश्न में किसी तरह की अनहोनी रोकने को पुलिस विशेष तैयारी कर रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करते पाए जाने पर सीधे जेल जाना पड़ सकता है। शहर में पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन पर जश्न की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर में देर रात तक डीजे की धुन पर झूमने के लिए जगह-जगह डीजे की बुकिंग कर ली गई है। 31 दिसंबर की शाम सात बजे से शहर में नए साल के जश्न की शुरुआत हो जाएगी। रात 12 बजे नए साल के आगमन से लेकर देर रात तक जश्न जारी रहेगा। साथ ही शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों को सीधे हवालात का रास्ता दिखाएंगे।
नए साल का जश्न कड़े पहरे में मनाया जाएगा। इसके लिए शहर को 31 दिसंबर की रात चार जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके तहत कुल 47 जगहों पर चेकिंग की जाएगी। जोन के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक और सेक्टर प्रभारी निरीक्षक रहेंगे। पुलिस और सीपीयू यूनिट नौ स्थानों पर एल्कोमीटर से चेकिंग करेगी। इनमें प्रेमनगर, नालापानी चौक, कोल्हूखेत, रिस्पना पुल, घंटाघर, दिलाराम चौक, बल्लीवाला, लाल पुल शामिल हैं।
31 दिसंबर को शहर में चलने वाले सभी स्थाई और वन डे बार व डिस्कोथेक की सूची पुलिस ने मंगवा ली है। ऐसे सभी स्थानों पर संबंधित थाना पुलिस रात दस बजते ही डीजे बंद करवा देगी। वहीं 11 बजते ही इन्हें पूर्णतया बंद करवा दिया जाएगा। हालांकि बार-डिस्कोथेक संचालक रात 12 बजे तक पार्टी चलने का प्रचार कर रहे हैं।
No Result
View All Result
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 263
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 264
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 265