No Result
View All Result
देहरादून। उत्तराखंड की खूबसूरती एक बार फिर पूरे देश के सामने होगी। गणतंत्र दिवस परेड़-2019 में इस बार भी उत्तराखण्ड की झांकी सभी को आकर्षित करेगी। इस बार उत्तराखंड अपनी झांकी के जरिए महात्मा गांधी का अनासक्ति दर्शन पूरे देश के सामने लेकर आएगा। केंद्र की ओर से इस झांकी को हरी झंडी मिल गई है।
दरअसल इस साल गणतंत्र दिवस की परेड की थीम महात्मा गांधी पर आधारित है। ऐसे में उत्तराखंड ने अपनी झांकी में कौसानी के अनासक्ति आश्रम को प्रदर्शित करेगा। ये वही आश्रम है जहां आने के बाद महात्मा गांधी ने कौसानी को ‘भारत का स्विटजरलैंड’ कहा था। 1929 में महात्मा गांधी ने इसी आश्रम में ‘अनासक्ति योग’ पुस्तक की समीक्षा लिखी थी।
सूचना विभाग के उप निदेशक एवं राष्ट्रीय समारोह के नोडल अधिकारी केएस चैहान के मुताबिक झांकी के अग्रभाग में ‘अनासक्ति योग’ लिखते हुए महात्मा गांधी जी की बड़ी आकृति को दिखाया गया है। मध्य भाग में कौसानी स्थित अनासक्ति आश्रम को दिखाया गया है तथा आश्रम के दोनों ओर पर्यटक योग व अध्ययन करते हुए नागरिकों व पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत को महात्मा गांधी जी से वार्ता करते हुए दिखाया गया है। झांकी के पृष्ठ भाग में देवदार के वृक्ष, स्थानीय नागरिकों व ऊंची पर्वत श्रृृंखलाओं को दिखाया गया है। साइड पैनल में उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत, जागेश्वर धाम, बद्रीनाथ तथा केदारनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस परेड में राज्यों की झांकी शामिल कराने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ती है। झांकियों का चयन कई चरणों में और अलग अलग विशेषज्ञों की राय से होता है। ऐसे में उत्तराखंड की झांकी का परेड में शामिल होना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड की दस बार झांकियां शामिल हो चुकी हैं।
No Result
View All Result
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 263
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 264
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 265