उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा है कि उत्तराखंड में धारा 370 लागू होनी चाहिए। किशोर उपाध्याय का मानना है कि इससे राज्य के हितों की रक्षा हो सकेगी।
टिहरी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड एक हिमालयी राज्य है और ये अपने हितों की रक्षा नहीं कर पा रहा है। लिहाजा यहां धारा 370 लागू कर देनी चाहिए जिससे इस हिमालयी राज्य के हितों की रक्षा की जा सके। किशोर उपाध्याय का मानना है कि अन्य हिमालयी राज्यों के हितों को संरक्षित रखने के उपाय किए गए हैं लेकिन उत्तराखंड में ऐसा नहीं है। यही वजह है कि उत्तराखंड के आस्तित्व खत्म होने का भय सामने आ गया है। ऐसे में इस बात की जरूरत है कि उत्तराखंड में धारा 370 लागू कर दी जाए।
हालांकि सोशल मीडिया पर किशोर उपाध्याय के इस बयान के सामने आने के बाद लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। कई लोग इसके पक्ष में हैं तो कई लोग विरोध कर रहें हैं।