देहरादून। चार दिनों से लापता युवक की तलाश की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज कर दिया है। इस लाठीचार्ज में कई लोगों के घायल होने की खबर है। आंसू गैस छोड़े जाने की भी खबरे हैं। हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। पुलिस के आला अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
बताया जा रहा है कि विकासनगर में चार दिनों पहले मोती सिंह नामक का 32 वर्षीय एक युवक कार से अपने घर से निकला। बताया जा रहा है कि दो स्थानीय युवकों नदीम और अहसान ने इस दौरान उसका अपहरण कर दिया। इसी दौरान मोती सिंह के साथ उनका विवाद हुआ और नदीम और अहसान ने मोती सिंह के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोती को मरा हुआ समझकर दोनों ने उसे नहर में फेंक दिया।
बाद में पुलिस ने मोती के घर वालों की तहरीर पर नदीम और अहसान को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस अभी भी मोती सिंह का पता नहीं लगा पाई है। न ही उसका शव तलाश पाई है।
वहीं इस घटना के बाद विकासनगर के लोगों में खासी नाराजगी है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाइवे जाम कर दिया। बाजारों को भी बंद करा दिया गया। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्च कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस का इस्तमाल भी किया गया है। खबर लिखे जाने तक हालात तनावपूर्ण बने हुए थे।
देखिए वीडियो –
ये खबर भी पढ़िए – बजट पर सुझाव लेने फेसबुक लाइव कर रहे प्रकाश पंत को सुननी पड़ीं लोगों की शिकायतें