Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • चारधाम यात्रा
  • धर्म और ज्योतिष
  • Tech
  • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • चारधाम यात्रा
  • धर्म और ज्योतिष
  • Tech
  • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
No Result
View All Result
Home slider

ओसामा बिन लादेन की मां ने कहा, मेरा बेटा बेहद शर्मीला था

admin by admin
August 3, 2018
in slider
0
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी रहा ओसामा बिन लादेन कभी बहुत शर्मीला हुआ करता था। वह आम बच्चों की तरह ही अपनी मां से बहुत प्यार करता था और पढ़ाई में भी काफी तेज था। जी हां, ओसामा बिन लादेन के बचपन के बारे में यह बातें किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने बताई हैं, जो पहली बार मीडिया से मुखातिब हुई हैं।

द गार्जियन’ को दिए इंटरव्यू में आलिया घानेम ने बताया, ओसामा के जन्म के कुछ समय बाद ही उन्होंने उसके पिता से तलाक ले लिया था और दूसरी शादी कर ली थी। अब उनका एक परिवार है लेकिन ओसामा के बारे में वह कहती हैं कि उनकी पहली संतान लादेन काफी शर्मीला था और वह उनसे बहुत ज्यादा प्यार करता था।

उन्होंने बताया कि जब ओसामा 20 साल के आसपास था तो वह काफी मजबूत, प्रेरित और पवित्र था लेकिन बाद में वह बदल गया। जेद्दा की किंग अब्दुल्लाजीज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही ओसामा कट्टरपंथी बना। बेटे के बचपन को याद करते हुए घानेम ने बताया, ‘यूनिवर्सिटी के लोगों ने उसे बदल दिया। वह एक अलग आदमी बन गया। वहां वह अब्दुल्ला अजाम नाम के एक शख्स से मिला, जो मुस्लिम ब्रदरहुड का सदस्य था, जिसे सऊदी अरब से निर्वासित कर दिया गया था और बाद में वह ओसामा का धर्मगुरु बना।’

घानेम ने आगे बताया, ‘वह बहुत अच्छा बच्चा था जब तक वह कुछ ऐसे लोगों से नहीं मिला था जिन्होंने उसका ब्रेनवॉश किया। उन्हें ऐसा करने के लिए पैसे मिलते थे। मैंने हमेशा ओसामा को ऐसे लोगों से दूर रहने को कहा और उसने कभी भी स्वीकार नहीं किया कि वह क्या कर रहा था, क्योंकि वह मुझसे बहुत प्यार करता था।’

1980 के दशक के शुरुआती सालों में ओसामा रूस के कब्जे के खिलाफ लड़ने अफगानिस्तान पहुंचा। घानेम ने बताया, ‘शुरुआती दिनों में ओसामा से जो भी मिलता था वह उसका सम्मान करता था। शुरू में, हमें उसपर बहुत गर्व होता था। यहां तक कि सऊदी सरकार भी उसके संग बहुत अच्छे संबंध रखती थी और फिर सबके सामने आया ‘ओसामा द मुजाहिद’।’

घनेम से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि उनका बेटा जिहादी बन जाएगा? तो उन्होंने कहा, ‘यह मेरे दिमाग में कभी नहीं आया।’ जब उनसे पूछा गया कि इसकी जानकारी मिलने पर उन्हें कैसा लगा? तो उन्होंने कहा, ‘हम बहुत दुखी थे। मैं नहीं चाहती कि यह किसी और के साथ हो। उसने सबकुछ ऐसे क्यों बर्बाद कर दिया?’

घानेम ने बताया कि आखिरी बार उन्होंने ओसामा को 1999 में अफगानिस्तान में देखा था, उस साल वह दो बार ओसामा से मिलने गई थी। उस वक्त ओसामा कंधार के ठीक बाहर अपने ठिकाने में रह रहा था। ओसामा के सौतेले भाइयों ने बताया कि 9/11 को अब 17 साल बीत चुके हैं और घानेम अब तक इसके लिए अपने बेटे को नहीं बल्कि उसके साथ रहने वालों को दोषी मानती हैं। उन्होंने बताया, ‘हमले के 48 घंटों के अंदर हम जानते थे कि ओसामा ही इसके पीछे है। हम सबको उसपर शर्म आ रही थी। हमें पता था कि हम सबको इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।’ अब लगभग दो दशक बाद लादेन का यह परिवार खुलेआम घूम सकता है।

Tags: osama bin laden
Previous Post

अब आपके व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेज की जासूसी नहीं करेगी मोदी सरकार

Next Post

गर्भवती को चलना पड़ा कई किलोमीटर तक पैदल, ऐसी है उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार

Related Posts

slider

देश भर में मनाया जा रहा है कुर्बानी का पर्व ईद- उल- जुहा, कोरोना संक्रमण के चलते सावधानियां बरतने की अपील

August 1, 2020
slider

VIRAL : शक्तिमान को पुलिस ने पकड़ मांगा नागरिकता का सबूत, देखिए वीडियो

February 4, 2020
Featured

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में की गयी 330 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, कैंसर के प्रति किया गया जागरूक

June 9, 2021
slider

ALERT: बंद होगा 2000 का नोट!, पढ़ लीजिए ये खबर

December 17, 2019
slider

क्या है श्राइन बोर्ड, क्यों विरोध कर रहें हैं पुरोहित, समझिए यहां

December 10, 2019
Featured

उत्तराखंड का एक ऐसा DM जो खाट पर ही सो जाता है

November 21, 2019
Load More
Next Post

गर्भवती को चलना पड़ा कई किलोमीटर तक पैदल, ऐसी है उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बाबा नीम करोली baba neem karoli बाबा नीम करोली की महिमा अपरंपार है। यहां जो भी आया खाली हाथ नहीं लौटा। कहते हैं बाबा ने हर एक की झोली भरकर उसे वापस भेजा।

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

February 21, 2023
TANUJ SHARMA UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक मामले में राजकीय इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार, घर पर बुला कर दिया था पेपर

August 13, 2022
पुरुष ट्रांसजेंडर

पुरुष ट्रांसजेंडर भारत में पहली बार मां बनेगा, ऋग्वेद में भी है पुरुषों के बच्चा पैदा करने का जिक्र, पढ़िए अनोखा मामला

February 7, 2023

IPS अनंत देव तिवारी, जिसने पोस्टर छपवा कर 100 से अधिक अपराधियों को यमलोक पहुंचा दिया

March 12, 2023

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

trivendra singh rawat

त्रिवेंद्र को पार्टी आलाकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी, उत्तराखंड में क्यों मची खलबली!

May 31, 2023
dhan singh rawat

उत्तराखंड में हॉयर एजुकेशन में मदद करेगा समर्थ पोर्टल, घर बैठे ऐसे कर सकेंगे आवेदन

May 31, 2023
DHAMI CABINET

उत्तराखंड। धामी कैबिनेट की बैठक में नई टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव मंजूर, पढ़िए अन्य फैसले यहां

May 31, 2023
wrestlers protest

पहलवानों का बड़ा ऐलान, गंगा में बहाएंगे जीते हुए मेडल्स

May 30, 2023

Recent News

trivendra singh rawat

त्रिवेंद्र को पार्टी आलाकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी, उत्तराखंड में क्यों मची खलबली!

May 31, 2023
dhan singh rawat

उत्तराखंड में हॉयर एजुकेशन में मदद करेगा समर्थ पोर्टल, घर बैठे ऐसे कर सकेंगे आवेदन

May 31, 2023
DHAMI CABINET

उत्तराखंड। धामी कैबिनेट की बैठक में नई टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव मंजूर, पढ़िए अन्य फैसले यहां

May 31, 2023
wrestlers protest

पहलवानों का बड़ा ऐलान, गंगा में बहाएंगे जीते हुए मेडल्स

May 30, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2023 khabar Devbhoomi