नैनी सैनी में हवाई हादसा टल गया है। आठ यात्रियों को लेकर जा रहे नौ सीटर एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई है।
बताया जा रहा है कि एअर हेरिटेज कंपनी का नौ सीटर विमान नैनी सैनी से पिथौरागढ़ के लिए आठ यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। इन यात्रियों में तीन महिलाएं भी बताईं जा रहीं हैं।
लोगों की माने तो विमान के उड़ते ही उसका दरवाजा खुल गया। हालात बेहद नाजुक हो गए। विमान के हवा में रहते हुए अचानक दरवाजा खुल जाने से यात्रियों में दहशत फैल गई। आनन फानन में विमान को फिर से हवाई पट्टी पर लाया गया और उसकी आपात लैंडिंग कराई गई।
इसके बाद यात्रियों को अन्य साधनों से पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया।
हालांकि कंपनी के अधिकारी इस बात से इंकार कर रहें हैं। विमान में तकनीकि खामी का हवाला देकर तथ्यों को हल्का करने की कोशिश भी हो रही है।
ये भी पढ़िए – देहरादून से उड़ा विमान, पंतनगर नहीं पहुंचा