Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • चारधाम यात्रा
  • धर्म और ज्योतिष
  • Tech
  • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • चारधाम यात्रा
  • धर्म और ज्योतिष
  • Tech
  • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
No Result
View All Result
Home slider

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के जरिए की गईं 70 फीसदी घोषणाएं पूरी

admin by admin
June 22, 2018
in slider, Uttarakhand News
0
Share on FacebookShare on Twitter
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जी की घोषणाओ के तहत पर्यटन, सिंचाई, पेयजल एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यो की जनपदवार समीक्षा की।
 राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए चिन्हित सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों(ब्लैक स्पाॅटस) के मरम्मत व क्र्रश बैरियर लगाने के कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाय। उन्होने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों(ब्लैक स्पाॅटस) के मरम्मत व क्रेश बैरियर लगाने आदि के लिए राज्य बजट से समुचित धनराशि आरक्षित करने की बात कही। इसके साथ ही पुलो के निर्माण के लिए 4 हजार करोड़ की ईएपी बनाने की बात कही। मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के लोक निर्माण विभाग के कार्यो की प्रगति की समीक्षा के तहत सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विभाग की कुल 488 घोषणाओं में से 348 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष में 138 घोषणाएं आगामी दिसम्बर तक पूरी कर ली जाएगी। विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए  सभी जिलाधिकारियों को कहा कि लोक निर्माण विभाग के तहत सभी परियोजनाओं के वन तथा भूमि से सम्बन्धित क्लिेरेन्स के कार्य  जनपद स्तर पर पूरे करते हुए 15 दिन के भीतर रिर्पोट शासन के समक्ष प्रस्तुत की जाय।
 देहरादून में मन्नूगंज के नाले  को अव्यवस्थित रूप से कवर करने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने निर्देश दिए कि नालों के मेंन्टेनेस हेतु मास्टर प्लान के तहत अनुभवी संस्थाओ व विशेषज्ञो की मदद ली जाय। मुख्यमंत्री ने  सिंचाई विभाग को डेªनेज सिस्टम के निर्माण, रख-रखाव व अनुश्रवण कार्याे हेतु मुख्य कार्यकारी संस्था बनाये जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी की सिंचाई विभाग से सम्बन्धित कुल 76 घोषणाओं में से 30 पूरी कर ली गई है। 18 घोषणाओं की डीपीआर तैयार हो गई है। 20 घोषणाओं की डीपाआर पर कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को बिना देरी के शेष 20 घोषणाओं के डीपीआर 15 अगस्त से पूर्व प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नदियों के सरंक्षण तथा छोटे-छोटे चैक डैम, जलाशयों के निर्माण की कार्ययोजना पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विधानसभा भराडीसैंण में ग्रेविटी बेस्ड पानी की आपूर्ति हेतु कार्ययोजना बनाई जाय। भविष्य में गैरसैंण में गे्रविटी बेस्ड जल आपूर्ति की सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए अभी से प्रयास आरम्भ करने होंगे।
सौंग बांध व देहरादून में घराट हब
बैठक के दौरान सौंग बांध के निर्माण की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सौंग बांध निर्माण को निरन्तर 350 कार्यरत दिनो(वर्किंग डेज) में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बांध से सम्बन्धित जियो सर्वे पूरा हो गया है। 148 मीटर ऊंचा यह बांध, जिसका सबमर्ज एरिया 76 हेक्टेयेर होगा तथा इससे 4 किमी0 झील का निर्माण होगा। सौंग बांध रगड़गांव से हल्दवाड़ी तक गे्रविटी बेस्ड पानी आपूर्ति करेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने देहरादून में घराट हब विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 20 से 25 घराट विकसित किए जा सकते है जो पर्यटन के नए आकर्षण के साथ ही पारम्परिकता के संरक्षण का कार्य भी करेंगे।
बैठक में पेयजल विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री जी की विभाग से सम्बन्धित की 70 प्रतिशत घोषणाएं इस वर्ष पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारियो से  कहा कि जल संरक्षण हेतु  छोटे चैक डैम, जलाशय, पुराने जल स्रोतो को रिचार्ज करने हेतु जिलास्तर पर विस्तृत सर्वे करवाए जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव पेयजल को राज्य में पाइपलाइन द्वारा सिंचाई व ड्रिप सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए एक बैठक शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि देशभर में कृषि के क्षेत्र में हो रही बेस्ट प्रैक्टिसिज की जानकारी लेने हेतु राज्य के प्रगतिशील किसानो के लिए भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाए।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि यह वर्ष सरकार रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि योजना, परियोजनाओं पर कार्य करते हुए कितने अधिक से अधिक रोजगार के अवसर विकसित किए जा सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रिस्पना व कोसी के पुनर्जीवीकरण के साथ ही इन्हें पर्यटकों के लिए नए आकर्षण के केन्द्र के रूप में भी विकसित करना चाहते हैं। कुछ पर्यटकों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने उत्तरकाशी में वन विभाग के अधिकारियों को पर्यटकों के साथ सहयोगपूर्ण रवैया अपनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर राहत व बचाव कार्यो की निरन्तर समीक्षा की जाय तथा वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए मशीनरी को एक्टिवेट करे। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से डीबीटी(डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर), आमजन में डीबीटी के लिए रूझान,  विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आपूर्ति किए जा रहे राशन की गुणवता, मिट्टी के तेल की आपूर्ति की अद्यतन जानकारी व फीडबैक लिया।
राज्य में नए पर्यटक स्थल विकसित करने हेतु ‘‘13 डिस्ट्रिक्ट 13 न्यू डेस्टिनेशन’’ योजना के तहत सभी जिलाधिकारियों को 50-50 लाख रूपये की अग्रिम धनराशि जारी कर दी गई है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वर्तमान होम स्टे का आॅनलाइन पंजीकरण शीघ्र से शीघ्र सुनिश्चित किया जाय तथा प्रत्येक जिले को दिए गए नए होम स्टे चयन की प्रक्रिया को पूरा किया जाय। ताकि सरकार द्वारा इनका विज्ञापन व प्रचार-प्रसार का कार्य शुरू किया जा सके। कलस्टर आधारित होम स्टे योजना क्रियान्वित की जाए।  ज्ञातव्य है कि  राज्य सरकार द्वारा 2020 तक 5000 होम स्टे योजना का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इस वर्ष 2000 होम स्टे लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य पूरा किया जाना है।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारियों को विभिन्न प्रचार माध्यमों तथा शिविर लगाकर होमस्टे योजना के प्रचार-प्रसार को दूरस्थ क्षेत्रों में आमजन तक पहुचाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, प्रमुख सचिव श्री आनंदबर्द्धन, सचिव श्री अमित सिंह नेगी, श्री दिलीप जावलकर व वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।
Previous Post

राफ्टिंग पर अदालत की रोक के बाद मुश्किल में सरकार, अब लगे नीति बनाने

Next Post

सीएम त्रिवेंद्र पहुंचे यमकेश्वर, विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में की शिरकत

Related Posts

bus-accident
Uttarakhand News

चार धाम यात्रा मार्ग पर हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

May 13, 2023
प्राइमरी स्कूल schools opening
Uttarakhand News

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के निराशाजनक परिणाम पर अब महानिदेशक ने जारी की नोटिस

May 13, 2023
uttarakhand-police_
Uttarakhand News

उत्तराखंड। पिरान कलियर में नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद अब पुलिस हुई सतर्क, प्रशासन भी रख रहा नजर

May 13, 2023
crime murder
Uttarakhand News

उत्तराखंड। पिथौरागढ़ में तीन लोगों की हत्या से सनसनी, ऐसे हुआ खुलासा

May 12, 2023
teacher
Uttarakhand News

उत्तराखंड में अब साल भर हो सकेंगे टीचर्स के तबादले, आया ये प्रावधान

May 11, 2023
उत्तराखंड के पौड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। बागेश्वर जिले में भूकंप Earthquake उत्तरकाशी में भूकंप के झटके भूकंप earthquake
Uttarakhand News

उत्तराखंड में यहा लगे भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं

May 11, 2023
Load More
Next Post

सीएम त्रिवेंद्र पहुंचे यमकेश्वर, विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में की शिरकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बाबा नीम करोली baba neem karoli बाबा नीम करोली की महिमा अपरंपार है। यहां जो भी आया खाली हाथ नहीं लौटा। कहते हैं बाबा ने हर एक की झोली भरकर उसे वापस भेजा।

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

February 21, 2023
TANUJ SHARMA UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक मामले में राजकीय इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार, घर पर बुला कर दिया था पेपर

August 13, 2022
पुरुष ट्रांसजेंडर

पुरुष ट्रांसजेंडर भारत में पहली बार मां बनेगा, ऋग्वेद में भी है पुरुषों के बच्चा पैदा करने का जिक्र, पढ़िए अनोखा मामला

February 7, 2023

IPS अनंत देव तिवारी, जिसने पोस्टर छपवा कर 100 से अधिक अपराधियों को यमलोक पहुंचा दिया

March 12, 2023

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

Ipl Tata final 2023

IPL 2023 का फाइनल मुकाबला, ग्राउंड तैयार, खिलाड़ी तैयार पर पुलिस क्यों हुई सतर्क

May 27, 2023
bus-accident

चार धाम यात्रा मार्ग पर हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

May 13, 2023
प्राइमरी स्कूल schools opening

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के निराशाजनक परिणाम पर अब महानिदेशक ने जारी की नोटिस

May 13, 2023
uttarakhand-police_

उत्तराखंड। पिरान कलियर में नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद अब पुलिस हुई सतर्क, प्रशासन भी रख रहा नजर

May 13, 2023

Recent News

Ipl Tata final 2023

IPL 2023 का फाइनल मुकाबला, ग्राउंड तैयार, खिलाड़ी तैयार पर पुलिस क्यों हुई सतर्क

May 27, 2023
bus-accident

चार धाम यात्रा मार्ग पर हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

May 13, 2023
प्राइमरी स्कूल schools opening

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के निराशाजनक परिणाम पर अब महानिदेशक ने जारी की नोटिस

May 13, 2023
uttarakhand-police_

उत्तराखंड। पिरान कलियर में नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद अब पुलिस हुई सतर्क, प्रशासन भी रख रहा नजर

May 13, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2023 khabar Devbhoomi