दिल्ली में रहने वाली 11 साल की टिहरी की शगुन उनियाल की म्यूजिक एल्बम यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में आया शगुग का एल्बम हे मोहना खासा लोकप्रिय हो रहा है। शगुन से साथ इस एल्बम में प्रेम बिष्ट की भी आवाज है।
शगुन रहती तो दिल्ली में हैं लेकिन उनका दिल उत्तराखंडी है। मूलरूप से टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लाक के कफना पट्टी कड़ाकोट की रहने वाली शगुन के दिल में उत्तराखंड दिल और संस्कृति ही बसी है। यही वजह है कि उनके गढ़वाली गानों को सुनने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
हे मोहना… गढ़वाली गीत के निदेशक बालकृष्ण थपलियाल ने बताया कि इस वीडियो में प्रेम बिष्ट और शगुन उनियाल अपने स्वर का जादू दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शगुन को यूट्यूब चैनल पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
शगुन की मां सुनीता उनियाल और पिता विजेंद्र प्रसाद उनियाल ने बताया कि बचपन से गाने का शौक है। वह सात साल की उम्र से ही दिल्ली के कई मंचों पर गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दे रही है। सुनीता ने बताया कि अपने कार्य में व्यस्त होने के कारण हम बहुत कम ही अपने गांव जा पाते हैं लेकिन अपनी सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हैं। इसी का असर है कि हमारी बच्ची ने भी पहाड़ की संस्कृति को आत्मसात किया।