जब सत्ता में अपनी ही पार्टी हो तो कानून नियम, सामान्य शिष्टाचार सब जेब में रख सकते हैं क्या? उत्तराखंड में बीजेपी के एक विधायक का तो शायद यही मानना है। पूरी कहानी बताएं उससे पहले समझ लीजिए कि ये विधायक हैं, राजकुमार ठुकराल। जी, वही राजकुमार ठुकराल जो कभी महिलाओं को मारते हैं तो कभी खुलेआम अभद्र भाषा का इस्तमाल करतें हैं, कभी टोल प्लाजा पर गुंडा टाइप एक्शन दिखाते हैं।
अब ताजा वाक्या सुनिए। विधायक जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक ठुकराल सीपीयू की एक महिला दरोगा को तकरीबन मारने तक की नौबत तक समझा रहें हैं। समझा क्या रहें हैं पूरा धमका रहें हैं। मानों विधायक साहब को पता है कि मेरा कोई क्या कर लेगा। आखिर सरकार तो अपनी ही पार्टी की है। फिर विधायक साहब का मानना भी ठीक ही है। क्या मजाल कि सीएम साहब, कोई कैबिनेट मंत्री या फिर बीजेपी का कोई वरिष्ठ पदाधिकारी भी विधायक को उसकी इस हरकत के लिए सार्वजनिक तौर पर डांट दे।
VIRAL POST – गढ़वाल राइफल्स के जवानों के साथ क्या करेंगे अमेरेकी सैनिक
तो आगे की कहानी भी समझ लीजिए। दरअसल ये जो वीडियो वायरल है उसके पीछे एक कहानी है। रुद्रपुर में सीपीयू वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच राजवीर नाम का शख्स अपनी पत्नी के साथ बिना हेलमेट लगाए जाते हुए दिखा। महिला दरोगा अनीता गैरोला ने शख्स को रोका और चालान काटने की तैयारी शुरु कर दी। जानकारी के मुताबिक चालान काटने से नाराज हो गया। इसी बीच उसकी पत्नी ने भी महिला दरोगा से नोंकझोंक शुरु कर दी। इसके बाद हंगामा हो गया। पति पत्नी को थाने लाया गया। राजवीर के परिचित भी थाने पहुंच गए और हंगामा शुरु कर दिया। राजवीर की पत्नी का आरोप है कि महिला दारोगा ने उसे मारा है। महिला थाने में चीखने चिल्लाने लगी।
इसी बीच किसी ने विधायक जी को खबर दे दी। खबर लगते ही विधायक जी अपने वोटों का हक अदा करने पहुंच गए गले में गमछा डाले और पूरे सन्नी देओल स्टाइल में घुस गए थाने में। मामला समझा या नहीं ये तो वही जाने पर अंदर से लौटे तो महिला दारोगा पर टूट पड़े। चीखते चिल्लाते विधायक जी बस महिला दारोगा को मारने वाले ही थे कि शायद उन्हें अपनी पार्टी का अनुशासन याद आ गया। हट गए पीछे।
तो ये है कहानी राजकुमार ठुकराल की। अनुशासित पार्टी बीजेपी के विधायक। हालांकि कहानी अभी और है। महिला दारोगा के तेवर देखने के बाद उल्टे पांव लौटे विधायक जी के खिलाफ महिला दारोगा ने पुलिस को तहरीर भी दे दी है। फिलहाल इस तहरीर को राजवीर वाले केस में ही जोड़ दिया गया है। विवेचना शुरु हो गई है। और कहीं ऐसा न हो कि विधायक जी को महिला दारोगा को धमकी देने के आरोप में सजा भुगतनी पड़ जाए।
तो याद कीजिए कि भय न भ्रष्टाचार, अबकी बार ठुकराल का अत्याचार।
वीडियो देखिए – फुल वाल्यूम में। फील तभी आएगा।
https://www.facebook.com/Khabardevbhoomi/videos/2172974852973094/