आखिरकार त्रिवेंद्र सरकार ने दायित्वों का बंटवारा कर ही दिया है। संगठन के दबाव और आला कमान के निर्देश के बाद दायित्वों का बंटवारा सरकार के लिए जरूरी हो गया था। 14 लोगों को दायित्व बांटे गए हैं। हालांकि ये लिस्ट एक दिन पहले आने वाली थी लेकिन अंत समय में इसमें फेरबदल कर दिया गया। आइए देखते हैं किसको क्या पद मिला है।
मोहन प्रसाद थपलियाल – बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष
केदार जोशी – अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम
नरेश बंसल – उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति
गजराज बिष्ट – अध्यक्ष उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड
ज्ञान सिंह नेगी – उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद
शमशेर सिंह सत्याल– अध्यक्ष श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड
डॉक्टर विनोद आर्या– उपाध्यक्ष पशु कल्याण बोर्ड
श्रीमती विजय बड़थ्वाल – अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग
महावीर सिंह – रामगढ़ अध्यक्ष गढ़वाल मंडल विकास निगम
डॉ आर के जैन – अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग
शमीम आलम – अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य हज समिति
दीप्ति रावत – उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
घनानंद – उपाध्यक्ष उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद
राजेश कुमार – अध्यक्ष समाज कल्याण अनुश्रवण समिति