• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म और ज्योतिष
  • व्यापार और निवेश
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • विज्ञान और नवाचार
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म और ज्योतिष
  • व्यापार और निवेश
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • विज्ञान और नवाचार
No Result
View All Result
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
No Result
View All Result
Home slider

उत्तराखंड में निवेश लाने को सरकार आयोजित करेगी इंवेस्टर्स समिट, लोगो हुआ लांच

admin by admin
August 6, 2018
in slider, Uttarakhand News
0
Share on FacebookShare on Twitter
अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। समिट के लिए अभी 4 व 5 अक्टूबर की तिथि प्रस्तावित है। परंतु सम्भवतः 4 अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति भारत आएंगे। ऐसी स्थिति में समिट का मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री के समय के अनुसार एक-दो दिन आगे भी खिसक सकता है।
सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयेाजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  इन्वेस्टर्स समिट के लिए ब्राण्ड लोगो व वेबसाईटwww.destinationuttarakhand.in को लाॅन्च किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड अंतरराष्ट्रीय व घरेलू निवेशकों को उत्तराखण्ड में निवेश के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। इसमें दुनियाभर से निवेशक, निर्माता, उत्पादक, नीति निर्माता व औद्योगिक संगठन हिस्सा लेंगे। राज्य में निवेश से विभिन्न क्षेत्रो में स्थानीय युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। इससे राज्य के उद्यमियों को भी अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बाहर से आने वाले निवेशकर्ताओं के साथ स्थानीय उद्यमियों का टाई-अप कराया जाना चाहिए। इससे दोनों ही लाभान्वित होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य के युवा उद्यमी भी आगे आएंगे और प्रदेश में इनोवेशन व उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में निवेश अनुकूल माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। हम ईज आॅफ डूईंग बिजनेस में हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर हैं। अन्य राज्यों में भी अच्छी रैंक पर हैं। हमारे यहां सिंगल विंडो सिस्टम, प्रभावी रूप से संचालित है। कानून व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर है। पिछले समय में बिजली की उपलब्धता बढ़ी है जबकि दरें लगभग सभी मदों में उत्तर भारत के अन्य राज्यों से कम है। राज्य में स्किल्ड श्रम की उपलब्धता अधिक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ और यहां से देश विदेश में योग का संदेश गया था। उसी प्रकार अक्टूबर का इन्वेस्टर्स समिट भी प्रधानमंत्री जी के सान्निध्य में सफलतापूर्वक आयोजित होगा। यहां चिन्हित 12 क्षेत्रों में लक्ष्य के अनुरूप निवेश होगा। आने वाले समय में उत्तराखण्ड निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बन कर उभरेगा।
आयुक्त उद्योग श्रीमती सौजन्या ने बताया कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निवेश के लिए 12 मुख्य क्षेत्रो को चिन्हित किया गया है। इनमें खाद्य प्रसंस्करण, हाॅर्टीकल्चर, हर्बल व एरोमेटिक, पर्यटन, वैलनेस एवं आयुष, फार्मास्युटिकल्स, आॅटोमोबाईल्स, सेरीकल्चर एवं प्राकृतिक फाइबर, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, जैव प्रोद्यौगिकी व फिल्म शूटिंग शामिल हैं। इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अनेक मिनी कान्क्लेव व रोड़ शो आयोजित किए जाएंगे। आुयष, आयुर्वेद, हर्बल, एरोमेटिक व फार्मा पर 12 जुलाई को हरिद्वार में मिनी कान्क्लेव आयोजित किया जा चुका है। जबकि 7 अगस्त को टिहरी में पर्यटन व वैलनेस, 10 अगस्त को भीमताल (नैनीताल) में फिल्म शूटिंग व पर्यटन, 11 अगस्त को रूद्रपुर में खाद्य प्रसंस्करण व आॅटोमोबाईल पर मिनी कान्क्लेव आयेाजित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार रोड़ शो का आयोजन 22 अगस्त को बैंगलुरू, 23 अगस्त को हैदराबाद, 24 अगस्त को अहमदाबाद, 29 अगस्त को मुम्बई व 30 अगस्त को नई दिल्ली में किया जाएगा। 30 अगस्त को ही नई दिल्ली में विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ राउन्ड टेबिल वार्ता की जाएगी। समिट में प्रतिभाग करने के लिए www.destinationuttarakhand.in वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से प्रारम्भ हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र द्वारा ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का लाॅन्च किया गया लोगो, फूलों की घाटी से पे्ररित है। इसमें उगते सूरज का चित्रण किया गया है जो कि उत्तराखण्ड में उभरते अवसरों व ओद्यौगिक विकास को बताता है। समिट के लिए चिन्हित किए गए 12 क्षेत्रों को इसमें 12 फूलों की रंगबिरंगी पत्तियों के रूप में दर्शाया गया है।
Tags: Destination Uttarakhand
Previous Post

अफवाहें रोकने के लिए व्हाट्सएप भारत में बनाएगा खास टीम

Next Post

वाह रे त्रिवेंद्र सरकार, सीएम के इलाके की सड़कें होंगी ठीक पर अन्य जगहों की कौन कराएगा?

Related Posts

FOUR LANE HIGHWAY
Uttarakhand News

देहरादून। भानियावाला से ऋषिकेश के बीच फोर लेन हाईवे को मंजूरी, एलॉट हुआ बजट

February 8, 2023
1
PMO DELHI BUILDING जोशीमठ
Uttarakhand News

जोशीमठ को लेकर PMO में होगी बड़ी बैठक, इधर धामी कैबिनेट की बैठक टली

February 8, 2023
3
KEDARNATH HELI SEWA
Uttarakhand News

दून से सीधे केदारनाथ धाम भेजने की तैयारी में सरकार, अब होगी ऐसी व्यवस्था

February 8, 2023
2
itbp suicide by pistol
Uttarakhand News

आईटीबीपी के जवान ने अपनी ही रायफल से खुद को मारी गोली , जांच में जुटी पुलिस

February 8, 2023
9
उत्तराखंड में मौसम बारिश और बर्फबारी weather alert जोशीमठ
Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

February 8, 2023
1
karan mahra करन माहरा
Uttarakhand News

उत्तराखंड। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, क्या पता कौन सा पेपर लीक हो गया हो?

February 7, 2023
3
Load More
Next Post

वाह रे त्रिवेंद्र सरकार, सीएम के इलाके की सड़कें होंगी ठीक पर अन्य जगहों की कौन कराएगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बाबा नीम करोली baba neem karoli

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

December 23, 2022
TANUJ SHARMA UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक मामले में राजकीय इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार, घर पर बुला कर दिया था पेपर

August 13, 2022
पुरुष ट्रांसजेंडर

पुरुष ट्रांसजेंडर भारत में पहली बार मां बनेगा, ऋग्वेद में भी है पुरुषों के बच्चा पैदा करने का जिक्र, पढ़िए अनोखा मामला

February 7, 2023
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

FOUR LANE HIGHWAY

देहरादून। भानियावाला से ऋषिकेश के बीच फोर लेन हाईवे को मंजूरी, एलॉट हुआ बजट

February 8, 2023
rbi REPO RATE रेपो रेट

RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, महंगी होगी आपकी EMI

February 8, 2023
PMO DELHI BUILDING जोशीमठ

जोशीमठ को लेकर PMO में होगी बड़ी बैठक, इधर धामी कैबिनेट की बैठक टली

February 8, 2023
KEDARNATH HELI SEWA

दून से सीधे केदारनाथ धाम भेजने की तैयारी में सरकार, अब होगी ऐसी व्यवस्था

February 8, 2023

Recent News

FOUR LANE HIGHWAY

देहरादून। भानियावाला से ऋषिकेश के बीच फोर लेन हाईवे को मंजूरी, एलॉट हुआ बजट

February 8, 2023
1
rbi REPO RATE रेपो रेट

RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, महंगी होगी आपकी EMI

February 8, 2023
1
PMO DELHI BUILDING जोशीमठ

जोशीमठ को लेकर PMO में होगी बड़ी बैठक, इधर धामी कैबिनेट की बैठक टली

February 8, 2023
3
KEDARNATH HELI SEWA

दून से सीधे केदारनाथ धाम भेजने की तैयारी में सरकार, अब होगी ऐसी व्यवस्था

February 8, 2023
2
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2023 khabar Devbhoomi


Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 263

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 264

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 265