No Result
View All Result
नैनीताल में न्यू ईयर का जश्न मनाने आए छात्रों के एक समूह के साथ हादसा हो गया। इस हादसे में छात्रों का एक साथी खुरपाताल झील में डूब गया।
बताया जा रहा है कि मुंबई के केएस कॉलेज के 115 छात्र छात्राओं का ग्रुप नैनीताल आया था। उसी ग्रुप में ये युवक भी 31 दिसंबर के सेलीब्रेशन के लिए आया था। सभी रात के सेलीब्रेशन की तैयारियां कर रहे थे, इसी बीच ईश्वर सिंह गहलोत (21) पुत्र डूंगर सिंह गहलोत निवासी ए-13 अब्दुल कंपाउंड मार्वे रोड, मुम्बई खुरपाताल झील में नहाने के लिए चला गया। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान ही ईश्वर का पांव फिसल गया और वो गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इस हादसे के बाद उसके साथ गए लोगों ने शोर मचाया।
पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के गोताखोर ईश्वर सिंह की तलाश कर रहें हैं।

No Result
View All Result
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 263
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 264
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 265