देहरादून। प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की एवं और केदारनाथ धाम के यात्रा के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा। उत्तराखण्ड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केन्द्र है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपने चारधाम यात्रा अनुभवों को साझा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। उत्तराखंड धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र है।
बड़ी ख़बर: धामी के लिए तय हुआ भाजपा का अभेद किला, जानिए कौन सी विधानसभा सीट बनी सबसे VIP
बता दें, कि कैलाश खेर इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं। सीएम धामी ने उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में कैलाश खेर से बातचीत की। धामी ने देवभूमि की अलौकिकता को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। उधर बाबा केदार के भक्त कैलाश खेर ने उत्तराखंड की भव्यता के प्रचार में सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube