खटीमा/रुद्रपुर। 13 साल के मासूम को एक मगरमच्छ जिंदा निगल गया। बच्चे के पिता की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है मां मीना देवी मजदूरी करके परिवार चलाती हैं। सुनपहर गांव में भैंस को नदी पार करा रहे 13 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया।आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से एक मगरमच्छ को पकड़ा। आनन-फानन में वन विभाग ने मगरमच्छ का सरकारी अस्पताल लेकर एक्स-रे कराया गया, लेकिन एक्स-रे में मगरमच्छ का पेट खाली मिला।
आपको बता दें कि उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के सुनपहर गांव में वीर सिंह नाम का एक बच्चा भैंस चराने के लिए देवहा नदी के किनारे गया था। कि तभी भैंस नदी में घुस गई जिसे निकालने के लिए 13 वर्षीय वीर सिंह नदी में कूद गया। लेकिन दुर्भाग्य से उस नदी में मगरमच्छ था जो वीर सिंह को जिंदा ही निगल गया। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पीड़ित परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
हरक सिंह रावत की करीबी रहीं दमयंती रावत के खिलाफ जांच के आदेश
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ा
मासूम बच्चे को मगरमच्छ द्वारा निवाला बनाए जाने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी ढूंढने के बाद बच्चे का कोई पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से नदी में दिख रहे मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ को वन विभाग और पुलिस की टीम खटीमा सरकारी अस्पताल लाई।
एक्स-रे में मगरमच्छ का पेट खाली
वहां पहुंचकर वन विभाग और पुलिस की टीम ने उसका सरकारी अस्पताल में एक्स-रे कराया। एक्स-रे में मगरमच्छ के पेट में कुछ न मिलने के बाद वन विभाग की टीम उसे इलाज के लिए रुद्रपुर ले गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कई मगरमच्छ हो सकते हैं। ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को पकड़ा है, लेकिन उसके पेट में कुछ नहीं निकला।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube