आईटीबीपी के जवान ने अपनी ही रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
आईटीबीपी के जवाल ले सर्विस राइफल से चलाई गोली
देहरादून के सीमाद्वार में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जवान ने सर्विस राइफल से गोली चलाई। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है। जवान को अस्पताल ले जाया गया है। ये भी पता चला है कि जवान पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, हालांकि वो इस तरह का आत्मघाती कदम उठा लेगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। गोली चलाने वाले हेड कांस्टेबल का नाम सिद्धिराम गौड़ है। बुधवार को उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया।
उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी विपिन मिश्रा की तहरीर पर वसंत विहार थाने में सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस भी जांच में जुटी है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube