देहरादून में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले को पुलिस ने दबोचा है। इस शख्स के पास से बड़ी मात्रा में फर्जी मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स बरामद हुए हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है ।
दरअसल पुलिस को जानकारी मिली कि घंटाघर स्थित एक कांपलेक्स में एक एजुकेशन ट्रस्ट के नाम पर फर्जी मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो मौके से राम किशोर नाम का व्यक्ति मिला। राम किशोर खुद पांचवीं पास है और पिछले काफी वक्त से अलग अलग राज्यों की फर्जी मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स बना रहा है।
पेपर लीक मामले में उत्तराखंड में CBI के छापे से मचा हड़कंप, घंटों तक दस्तावेज खंगाले
राम किशोर 10 से 15 हजार रुपए में ये मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स बेचा करता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार इन्ही फर्जी मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स के आधार पर बिहार और अरुणाचल प्रदेश में कई लोगों ने सरकारी नौकरी हासिल की है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube