Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • चारधाम यात्रा
  • धर्म और ज्योतिष
  • Tech
  • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • चारधाम यात्रा
  • धर्म और ज्योतिष
  • Tech
  • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
No Result
View All Result
Home Uncategorized

उत्तराखंड। सीएम धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारा में टेका माथा, शहीद उधम सिंह को भी दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के सीएम धामी ने सोमवार को नानकमत्ता गुरुद्वारा में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने शहीद उधम सिंह को भी श्रद्धांजलि दी है।

Khabar Devbhoomi Desk by Khabar Devbhoomi Desk
December 26, 2022
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Twitter

cm dhami in nanak matta पुष्कर सिंह धामी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, स्थित गुरुनानक अकाडमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण, गुरुनानक अकाडमी परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ एवं छात्रों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि व शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के दोषी जनरल ओ डायर को इंग्लैंड में जाकर सभा के सामने मौत के घाट उतार। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जनपद का नाम शहीद ऊधम सिंह जी के नाम पर पड़ा।

उत्तराखंड। इन IAS अधिकारियों को मिला उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार, राज्यपाल ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने दशमेश गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की महान शहादत को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहब के चारों शहजादों का बलिदान भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व इतिहास का अनोखा अध्याय है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी साहब के चारों शहजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह दिवस नई पीढ़ी को साहिबजादों के साहस, शौर्य और पराक्रम से अवगत कराता है एवं उनके बलिदान को अमर रखेगा। इन वीर बालकों ने अपने धर्म की रक्षा में बलिदान दिया। हम अपने बच्चों को ऐसे महान बलिदानियों के प्रेरक प्रसंगों को सुनाकर उन्हें जागरूक करें।  इन्हीं बलिदानियों की नींव पर रखी गई भारत की स्वतंत्रता, हमें हमारे कर्तव्यों का ठीक प्रकार से पालन करने की शक्ति प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत की नींव रखी जा रही है, आज भारत खेल, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, निर्यात, डिजिटल जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के 5 सबसे बड़े देशों में शुमार है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। अमृत काल में भारत निश्चित ही नई ऊंचाइयों को छूने का काम करेगा। आज केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर हेमकुंड साहिब यात्रा को सुगम बना रही है, वही हेमकुंड तक रोपवे बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं से उन्होंने कहा कि समय बहुमूल्य है। इस समय को हम सभी ने अपने सपनों को साकार करने में लगाना चाहिए। जीवन में संकल्प लेकर आगे बढ़ने पर सारी समस्याओं का समाधान स्वयं हो जाता है।


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर करें। समाचारों के लिए हमें ईमेल करें – khabardevbhoomi@gmail.com। हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें  Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube


 

Tags: NANAK MATTA GURUDWARApushkar singh dhami
Previous Post

पाकिस्तान से आया मेड इन चाइना ड्रोन, BSF ने मार गिराया

Next Post

तुनीशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, पहले भी की थी कोशिश

Related Posts

DRDO में नौकरी उत्तराखंड में सरकारी नौकरी में आयु सीमा में छूट मिली है। सरकार ने इस संबंध में आदेश दिए हैं. सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहें हैं तो पोस्ट ऑफिस में भर्ती निकली है। jobs सरकारी नौकरी पोस्ट ऑफिस नौकरी
Uncategorized

सरकारी नौकरी। पोस्ट ऑफिस में भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन, ऐसे करिए तैयारी

February 24, 2023
देहरादून में फर्जी मार्कशीट
Uncategorized

देहरादून में फर्जी मार्कशीट बनाने वाला 5वीं पास दबोचा, दिलवा चुका है कइयों को सरकारी नौैकरी

February 1, 2023
उत्तराखंड में CBI
Uncategorized

पेपर लीक मामले में उत्तराखंड में CBI के छापे से मचा हड़कंप, घंटों तक दस्तावेज खंगाले

February 1, 2023
अडानी FPO
Uncategorized

अडानी को तीन दिन में 34 बिलियन डॉलर का नुकसान

January 31, 2023
tehri-guldar-attck
Uncategorized

उत्तराखंड। गुलदार के हमले में 12 साल के बच्चे की मौत, खेल कर लौट रहा था घर

November 28, 2022
Uncategorized

जानलेवा हैं ये कफ सीरप, बच्चों को मत देना

October 7, 2022
Load More
Next Post
तुनीशा शर्मा शीजान खान TUNISHA SHARMA AND SEJAN KHAN

तुनीशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, पहले भी की थी कोशिश

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बाबा नीम करोली baba neem karoli बाबा नीम करोली की महिमा अपरंपार है। यहां जो भी आया खाली हाथ नहीं लौटा। कहते हैं बाबा ने हर एक की झोली भरकर उसे वापस भेजा।

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

February 21, 2023
TANUJ SHARMA UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक मामले में राजकीय इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार, घर पर बुला कर दिया था पेपर

August 13, 2022
पुरुष ट्रांसजेंडर

पुरुष ट्रांसजेंडर भारत में पहली बार मां बनेगा, ऋग्वेद में भी है पुरुषों के बच्चा पैदा करने का जिक्र, पढ़िए अनोखा मामला

February 7, 2023

IPS अनंत देव तिवारी, जिसने पोस्टर छपवा कर 100 से अधिक अपराधियों को यमलोक पहुंचा दिया

March 12, 2023

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

Ipl Tata final 2023

IPL 2023 का फाइनल मुकाबला, ग्राउंड तैयार, खिलाड़ी तैयार पर पुलिस क्यों हुई सतर्क

May 27, 2023
bus-accident

चार धाम यात्रा मार्ग पर हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

May 13, 2023
प्राइमरी स्कूल schools opening

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के निराशाजनक परिणाम पर अब महानिदेशक ने जारी की नोटिस

May 13, 2023
uttarakhand-police_

उत्तराखंड। पिरान कलियर में नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद अब पुलिस हुई सतर्क, प्रशासन भी रख रहा नजर

May 13, 2023

Recent News

Ipl Tata final 2023

IPL 2023 का फाइनल मुकाबला, ग्राउंड तैयार, खिलाड़ी तैयार पर पुलिस क्यों हुई सतर्क

May 27, 2023
bus-accident

चार धाम यात्रा मार्ग पर हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

May 13, 2023
प्राइमरी स्कूल schools opening

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के निराशाजनक परिणाम पर अब महानिदेशक ने जारी की नोटिस

May 13, 2023
uttarakhand-police_

उत्तराखंड। पिरान कलियर में नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद अब पुलिस हुई सतर्क, प्रशासन भी रख रहा नजर

May 13, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2023 khabar Devbhoomi