उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: (Uttarakhand Assembly Elections 2022) कांग्रेस में आज शामिल हुए धन सिंह नेगी ने भाजपा में आज ही शामिल हुए किशोर उपाध्याय पर बड़ा आरोप लगाया है। धन सिंह नेगी ने हरीश रावत के राजपुर स्थित आवास के बाहर निकलते समय यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है।
धन सिंह नेगी ने किशोर उपाध्याय पर 10 करोड़ में बीजेपी का टिकट खरीदने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं और वह कांग्रेस का काम करेंगे। वही हरीश रावत ने किशोर उपाध्याय के बीजेपी में जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया वही धन सिंह नेगी को हरीश रावत ने अच्छा कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि एक अच्छा कार्यकर्ता हमारे कांग्रेस में शामिल हुआ है कांग्रेस को मजबूत करने का काम धन सिंह नेगी करेंगे।
बता दें कि सुबह-सुबह बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। आज किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थामा हैं। खबर है कि बीजेपी टिहरी से इस बार किशोर उपाध्याय को टिकट देगी।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: बीजेपी को बड़ा झटका, ये विधायक कांग्रेस में शामिल
इसके बाद धन सिंह नेगी ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। आपको बता दें आज हरीश रावत के आवास पर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अब खबर है कि कांग्रेस धन सिंह नेगी को टिहरी से टिकट दे सकती है।
बता दें कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 64 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रत्याशियों की यह सूची बाहर आते ही तमाम सीटों पर बगावत के सुर भी उठने लगे हैं। वहीं तस्वीर बीजेपी की भी अलग नहीं है। बीजेपी में भी 68 सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही बगावत चरम पर है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube